Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने गुरुवार को अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का एलान किया। कंपनी ने अपने व्हीकल रेंज पर 2.5 प्रतिशत की कीमत बढ़ोतरी का एलान किया है। महिंद्रा के इस एलान के बाद मॉडल और वैरिएंट के आधार पर, वाहनों की एक्स-शोरूम कीमतों में 10,000 रुपये से लेकर 63,000 रुपये तक का इजाफा होगा। कीमत में बढ़ोतरी 14 अप्रैल, 2022 से प्रभावी होंगी। Mahindra XUV700 और Mahindra Thar भारतीय निर्माता के कुछ बेहद लोकप्रिय मॉडल हैं। लेकिन अब इन कारों और कंपनी के अन्य मॉडलों की कीमत अब और ज्यादा हो जाएगी। कंपनी अपने बिक्री और डीलर नेटवर्क के साथ काम कर रही है ताकि अपने ग्राहकों को नई कीमतों के बारे में बताया जा सके।
विज्ञापन
2 of 5
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
कीमत बढ़ोतरी की वजहें
महिंद्रा ने लेटेस्ट कीमत संशोधन के लिए स्टील, एल्युमीनियम और पैलेडियम जैसी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को जिम्मेदार ठहराया है। महिंद्रा ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "कंपनी ने कमोडिटी की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि के प्रभाव को कम करने के लिए आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए जरूरी पहल की है। लागत में बढ़ोतरी का न्यूनतम प्रतिशत मूल्य संशोधन के जरिए ग्राहकों से लिया जा रहा है।"
विज्ञापन
3 of 5
Mahindra Bolero Neo
- फोटो : Mahindra
दो सबसे बड़ी चुनौतियां
कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ सेमीकंडक्टर चिप की कमी देश में ऑटोमोबाइल निर्माताओं के लिए दो सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। जबकि यात्री वाहन सेमगेंट में मांग काफी हद तक मजबूत बनी हुई है, आपूर्ति पक्ष के मुद्दों की वजह से भारत में कुल घरेलू बिक्री प्रभावित हुई है।
4 of 5
Mahindra Car Plant
- फोटो : Twitter (For Reference Only)
मांग है लेकिन उत्पादन नहीं
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों से पता चला है कि छोटी कार सेगमेंट पर बुरा असर पड़ रहा है। 2021 के मार्च की तुलना में पिछले महीने बिक्री कम हुई है, वित्त वर्ष 22 में कुल मिलाकर -6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा, "कम आधार से कुछ वसूली के बावजूद, ऑटो उद्योग के सभी चार सेगमेंट की बिक्री 2018-19 के स्तर से भी नीचे है। जबकि वाणिज्यिक वाहनों और एसयूवी जैसे कुछ सेगमेंट में मांग में सुधार देखा जा रहा है, दोपहिया और छोटी कारों जैसे बड़े सेगमेंट उपलब्धता जैसे गंभीर मुद्दों का सामना कर रहे हैं।''
वेटिंग पीरियड बढ़ा
महिंद्रा के मामले में, XUV700 और Thar जैसे मॉडलों की अभी भी बहुत ज्यादा मांग है। लेकिन दोनों के कुछ वैरिएंट्स का वेटिंग पीरियड महीनों तक बढ़ चुका है। यानी आपको महिंद्रा इन कारों को खरीदने के लिए महीनों तक इंतजार करना पड़ेगा। इनके अलावा महिंद्रा Bolero Neo (बोलेरो नियो), XUV300 (एक्सयूवी300) और Scorpio (स्कॉर्पियो) जैसे अन्य वाहनों की भी बिक्री करती है।