फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Scorpio-N: महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन SUV ने मनवाया लोहा, ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग

Mon, 12 Dec 2022 07:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio-N (महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन) ने Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) क्रैश टेस्ट के नए दौर में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। जिसमें नए सुरक्षा परीक्षण प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। ग्लोबल एनसीएपी ने कहा है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में कुल 34 में से 29.25 अंक हासिल किए हैं, जिससे इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन सेगमेंट में, एसयूवी ने 49 में से 28.93 अंक हासिल किए हैं, और इसे 3-स्टार रेटिंग मिली है। 
विज्ञापन

2 of 6
Mahindra Scorpio-N Global NCAP crash tests - फोटो : NCAP
GNCAP ने स्कॉर्पियो-एन की ड्राइवर और सामने वाले यात्री के सिर और गर्दन की सुरक्षा को अच्छा माना है। जबकि ड्राइवर और सामने वाले यात्री की छाती की सुरक्षा को मामूली रेटिंग दी गई है। क्रैश टेस्ट से यह भी पता चला कि स्कॉर्पियो-एन ने बैरियर से साइड इम्पैक्ट टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

3 of 6
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
साइड इम्पैक्ट टेस्ट में, महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन एसयूवी ने 17 में से 16 अंक हासिल किया। ग्लोबल NCAP ने बताया कि महिंद्रा की इस एसयूवी को साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट के लिए 'ओके' रेटिंग मिली थी। हालांकि, कार के अंदर सवार लोगों के लिए छाती की सुरक्षा को 'कमजोर' रेटिंग मिली। टेस्ट के नतीजों से पता चला है कि एसयूवी का बॉडीशेल और फुटवेल एरिया स्थिर है। इसके साथ ही फुटवेल एरिया और भार को झेलने में सक्षम है। 

4 of 6
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
कार के क्रैश टेस्ट नतीजों के बारे में बोलते हुए, ग्लोबल एनसीएपी के महासचिव अलेजांद्रो फुरस ने एसयूवी के लिए 5-स्टार रेटिंग हासिल करने पर महिंद्रा को बधाई दी। उन्होंने कहा, "ग्लोबल एनसीएपी महिंद्रा को सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता, हमारे नए, ज्यादा कठोर क्रैश टेस्ट प्रोटोकॉल के तहत एडल्ट ऑक्यूपेंट की सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग हासिल करने के लिए बधाई देता है।" 
विज्ञापन

5 of 6
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
टूवार्ड्स जीरो फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष डेविड वार्ड ने कहा कि महिंद्रा ने वाहन सुरक्षा प्रदर्शन में सुधार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, "महिंद्रा जैसे भारतीय निर्माताओं ने वाहन सुरक्षा प्रदर्शन में सुधार के लिए अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया है। यह बहुत स्वागत योग्य है, और हम इस आशाजनक रफ्तार को बनाए रखने के लिए तत्पर हैं जब भारत एनसीएपी को अगले साल लॉन्च किया जाएगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
नए ग्लोबल एनसीएपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, किसी वाहन को 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग तभी मिलती है, यदि वह ईएससी, पैदल यात्री सुरक्षा, पोल साइड इफेक्ट और जीएनसीएपी की सीट बेल्ट रिमाइंडर जरूरतों के मुताबिक जरूरी स्कोर हासिल करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें