Mahindra (महिंद्रा) भारतीय बाजार में अपनी एसयूवी पर भारी छूट दे रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कार ब्रांड मॉडल के आधार पर 1.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रहा है। खासतौर पर ऑफर XUV400, थार, XUV300, बोलेरो सहित विभिन्न मॉडलों पर दिए जा रहे हैं। यह जानकारी तब आई है जब ऑटोमेकर 15 अगस्त को Mahindra Scorpio-N pickup truck concept (महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन पिकअप ट्रक कॉन्सेप्ट) और Mahindra Thar.e (महिंद्रा थार.ई) को पेश करने के लिए अपने कार्यक्रम की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
Mahindra XUV300
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV300
Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी300) पर डिस्काउंट ऑफर एसयूवी के पेट्रोल मॉडल के लिए 45,000 रुपये से 71,000 रुपये के बीच है। जबकि डीजल वर्जन के लिए यह 45,000 रुपये से 56,000 रुपये के बीच है। वैरिएंट के आधार पर कार पर नकद छूट बदल सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
Mahindra Bolero
- फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero
कंपनी की दमदार एसयूवी Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) 25,000 रुपये से शुरू होकर 60,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर के साथ उपलब्ध है। हालांकि, नकद छूट और एक्सेसरीज़ के बीच बंटी राशि एसयूवी के वैरिएंट्स पर निर्भर करती है। इसके अलावा, यह कार भारतीय ऑटोमेकर के सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है।
4 of 7
Mahindra Bolero Neo
- फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero Neo
नई लॉन्च की गई Mahindra Bolero Neo (महिंद्रा बोलेरो नियो) एसयूवी पर कार के वैरिएंट्स के आधार पर 22,000 रुपये से 50,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि 7-सीटर को जल्द ही अपडेट मिलना तय है।
विज्ञापन
5 of 7
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
Mahindra Thar
भारत की सबसे लोकप्रिय लाइफस्टाइल एसयूवी Mahindra Thar (महिंद्रा थार) पर 20,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह अपडेट तब आया है जब ऑटोमेकर 'थार' उपनाम को आगे बढ़ाते हुए इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
Mahindra Marazzo
- फोटो : Mahindra
Mahindra Marazzo
Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजोन) पर 73,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर में 58,000 रुपये की नकद छूट और 15,000 रुपये की एक्सेसरीज शामिल हैं। मॉडल को 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर, डीजल इंजन के साथ बेचा जाता है जो 123hp का पावर और 300Nm का पीक टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
Mahindra XUV400
ब्रांड द्वारा बेची जाने वाली एकमात्र ईवी Mahindra XUV400 (महिंद्रा एक्सयूवी400) 1.25 लाख रुपये तक के सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर के साथ उपलब्ध है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए एक फ्लैट नकद छूट है। गौरतलब है कि बैटरी पैक विकल्प के आधार पर कार 375 किमी और 456 किमी की एमआईडीसी रेंज देने का वादा करती है।