Mahindra Bolero Neo N10 (O) Variant : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने जुलाई 2021 में अपनी नई Bolero Neo (बोलेरो नियो) एसयूवी को लॉन्च किया था। उस समय कंपनी ने Bolero Neo के तीन वेरिएंट्स -N4, N8, और N10 उतारे थे। अब कंपनी ने Bolero Neo का एक नया N10 ऑप्शनल (O) वेरिएंट लॉन्च किया है। इस वेरिएंट में मल्टी-टेरेन टेक्नोलॉजी (मैनुअल लॉक डिफरेंशियल) जैसी टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा इसमें सभी फीचर्स अन्य वेरिएंट्स जैसे ही हैं। नई Bolero Neo 7 सीट (5+2) में उपलब्ध है।
यह नया N10 (O) वेरिएंट 5 रंगों में उपलब्ध है। इसमें रॉकी बेज, मैजेस्टिक सिल्वर, हाईवे रेड, पर्ल व्हाइट और नेपोली ब्लैक रंग शामिल हैं। आकर्षक लुक और डिजाइन से लैस बोलेरो नियो एसयूवी के इस नए वेरिएंट की कीमत 10.69 लाख रुपये तय की गई है। एसयूवी के पहले पेश किए गए एंट्री लेवल वेरिएंट N4 की कीमत 8.48 रुपये है, N8 वेरिएंट की कीमत 9.48 लाख रुपये है, जबकि N10 वेरिएंट 9.99 लाख रुपये में उपलब्ध है। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Mahindra Bolero Neo
- फोटो : Mahindra
मिला यह खास फीचर
बोलेरो नियो के नए टॉप एंड वेरिएंट N10 (O) को विशेष रूप से मैकेनिकल लॉकिंग रियर डिफरेंशियल के साथ पेश किया गया है। इसके जरिए ड्राइवर डिफरेंशियल को मैनुअली लॉक कर सकेगा। जो वाहन के फंसने की दशा में बेहद उपयोगी होगा। इसके अन्य प्रमुख फीचर्स में फॉलो मी होम फंक्शन के साथ स्टैटिक बेंडिंग हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, अलॉय व्हील, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर आर्मरेस्ट, मिडिल-रो सेंटर आर्मरेस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्ट विंग मिरर, क्रूज कंट्रोल और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर शामिल हैं। सेंटर कंसोल में सिल्वर एक्सेंट द्वारा हाइलाइट किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
Mahindra Bolero Neo
- फोटो : Mahindra
इंजन, पावर और माइलेज
Bolero Neo पर 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 100 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। महिंद्रा ने इस एसयूवी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं दिया है। इसके साथ ही इस इंजन में माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे एसयूवी को इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्टार्ट/स्टॉप किया जा सकता है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी 17.28 किमी प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है, जो कि इसके बीएस-4 वर्जन से थोड़ा कम है।
4 of 6
Mahindra Bolero Neo
- फोटो : Mahindra
अन्य फीचर्स
नई Mahindra Bolero Neo में इंटीरियर का लेआउट पहले की तरह ही देखने को मिलता है। हालांकि फीचर्स के मामले में TUV300 के मुकाबले Neo काफी मॉडर्न लगती है। नई एसयूवी के इंटीरियर को Pininfarina ने डिजाइन किया है। आप स्टीयरिंग को टिल्ट कर सकते हैं। सुरक्षा फीचर्स के तौर पर एसयूवी में हाई स्पीड अलर्ट वॉर्निंग सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही ऑटोमैटिक डोर लॉक, ड्राइवर और उसके बगल वाली फ्रंट सीट के लिए डुअल एयरबैग लगे हैं। साथ में फॉलो मी हेडलैम्प, सीट बेल्ट रिमाइंडर भी मौजूद है। इसके अलावा ऑटोमैटिक एसी, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ABS, EBD, रिवर्स पार्किंग कैमरा, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल जैसे सुरक्षा फीचर्स भी मौजूद है।
विज्ञापन
5 of 6
Mahindra Bolero Neo
- फोटो : Mahindra
मुकाबला
नई Bolero Neo एसयूवी की लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1795 mm और ऊंचाई 1817 mm है। इस एसयूवी का व्हीलबेस 2680 mm है। इस कार में 384 लीटर का शानदार बूटस्पेस मिलता है। सब-4-मीटर यानी 4 मीटर से छोटी एसयूवी होने के नाते, भारतीय बाजार में Bolero Neo का मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza (मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Kia Sonet (किआ सोनेट), Tata Nexon (टाटा नेक्सन), Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट), Renault Kiger (रेनो काइगर) जैसी एसयूवी से है।
जल्द आएगा 9-सीटर वर्जन
वाहन निर्माता अब महिंद्रा Bolero Neo Plus (बोलेरो नियो प्लस) वेरिएंट पर काम कर रही है, जो इस एसयूवी के स्टैंडर्ड वर्जन से काफी लंबी होगी। इस मॉडल में ज्यादा स्पेस मिलेगा और इसकी सीटिंग कपैसिटी भी ज्यादा होगी और यह 9-सीटर लेआउट के साथ आएगी। 9-सीटर वर्जन के लॉन्च के साथ महिंद्रा बोलेरो नियो मॉडल लाइनअप का और विस्तार करेगा। स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में बोलेरो नियो प्लस, तीन-पंक्ति वाला वर्जन लगभग 400-410 mm तक लंबा होगा। इसमें साइड फेसिंग बेंच-टाइप सीट्स होंगी जो बूट एरिया में फिट होंगी। नियो प्लस में कोई अन्य डिजाइन या फीचर में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।