फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XUV700: दो साल से भी कम समय में महिंद्रा XUV700 की रिकॉर्ड एक लाख यूनिट्स बिकीं, जानें डिटेल्स

Mon, 03 Jul 2023 06:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
प्रमुख एसयूवी निर्माता Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी XUV700 (एक्सयूवी700) की 1 लाख वीं यूनिट की डिलीवरी कर दी है। Mahindra XUV700 (महिंद्रा एक्सयूवी700) ने 20 महीने से भी कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है और यह महिंद्रा पोर्टफोलियो की इस उपलब्धि तक सबसे तेजी से पहुंचने वाली एसयूवी बन गई है। लॉन्च के शुरुआती 12 महीनों के भीतर, महिंद्रा ने XUV700 की 50,000 यूनिट्स डिलीवर कीं, इसके बाद अगले 8 महीनों में अतिरिक्त 50,000 यूनिट्स डिलीवर की गईं। इस वर्ष अतिरिक्त उत्पादन क्षमताओं के साथ, कंपनी का लक्ष्य पिछली 1 लाख यूनिट्स की तुलना में और भी तेजी से ज्यादा एसयूवी डिलीवर करना है।
विज्ञापन

2 of 5
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
मई 2023 में, महिंद्रा थार ने भारत में 1 लाख यूनिट की बिक्री का मील का पत्थर हासिल किया। महिंद्रा थार और महिंद्रा एक्सयूवी700 दोनों पर भारत में लंबी वेटिंग चल रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Mahindra XUV700 की वेटिंग पीरियड 4 महीने कम हो गई है। दरअसल, AX7 और AX7L पेट्रोल और डीजल वैरिएंट जैसे मॉडलों के लिए वेटिंग पीरियड अब 6 महीने कम हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कंपनी ने धीरे-धीरे महिंद्रा XUV700 का उत्पादन बढ़ा दिया है, मार्च 2024 तक यह संख्या हर महीने 6,000 यूनिट्स से बढ़कर 10,000 यूनिट्स हो जाएगी।

4 of 5
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
इंजन पावर और गियरबॉक्स
महिंद्रा XUV700 में एक 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है जो 200hp का पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा एक 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है जो दो ट्यून - 155hp, 360Nm और 185hp के साथ 420Nm (AT के साथ 450Nm) में आता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं, जिसमें AWD का ऑप्शन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
कीमत और मुकाबला
महिंद्रा XUV700 की शुरुआती कीमत 14.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह टॉप मॉडल के लिए 26.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसका मुकाबला Tata Harrier, Safari, MG Hector, Hector Plus और Hyundai Alcazar जैसी कारों से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें