Raj thackeray Land Cruiser 2010
- फोटो : Team-BHP
टोयोटा लैंड क्रूजर
राज ठाकरे को तीन ‘सी’ यानी सिनेमा, कार और कार्टून से बेहद प्यार है। उनके पास लग्जरी सेडान के अलावा टोयोटा की पुरानी पीढ़ी की लैंड क्रूजर एसयूवी भी है, जिसे उन्होंने 2009 में खरीदा था। दुनिया की कई सेलीब्रिटीज के गैराज में यह कार देखी जा सकती है। इसकी वजह है कि इसे आसानी से बुलैट प्रूफ बनाया जा सकता है और ऑफरोडिंग में भी यह जबरदस्त है। राज ठाकरे को कई बार इस कार को ड्राइव करते हुए देखा जा चुका है।