MG Maxus D90 Blue
- फोटो : सांकेतिक
MG Maxus D90
कुछ दिनों पहले ही एमजी मोटर्स की इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड इंडेवर और महिंद्रा अल्टूरास जी4 से होगी। इसकी लंबाई 5,005 एमएम, चौड़ाई 1,932 एमएम और व्हीलबेस 2950 एमएम है। यह फॉर्च्यूनर और इंडेवर से लंबी होगी। इसमें 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 225 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसमें फिएट का 2.0 लीटर का डीजल इंजन भी दिया जा सकता है, जो हेक्टर में बी दिया गया है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ, टीपीएमएस, डुअल जोन एसी, 8 तरफ से एडजस्ट होने वाली पावर सीट, 12 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर मिल सकते हैं।