फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Policy: महाराष्ट्र में नई ईवी नीति को मंजूरी, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बड़ा फायदा, टोल टैक्स से भी छूट

Tue, 29 Apr 2025 07:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र सरकार ने अपनी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) नीति को मंजूरी दे दी है। जिससे राज्य में ईवी अपनाने को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का फोकस न सिर्फ ज्यादा से ज्यादा ईवी गाड़ियों के इस्तेमाल पर है, बल्कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने पर भी है।
विज्ञापन
1 of 5
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
महाराष्ट्र सरकार ने अपनी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) नीति को मंजूरी दे दी है। जिससे राज्य में ईवी अपनाने को बढ़ावा मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस नई नीति के तहत यात्री ईवी गाड़ियों पर ज्यादा सब्सिडी दी जाएगी और साथ ही टोल टैक्स भी माफ होगा। सरकार का फोकस न सिर्फ ज्यादा से ज्यादा ईवी गाड़ियों के इस्तेमाल पर है, बल्कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने पर भी है।

यह भी पढ़ें - Car Stunt: दो करोड़ रुपये की पोर्शे 911 GT3 RS स्टंट के दौरान हादसा, ऐसे हुई तबाह, देखें वीडियो
विज्ञापन

2 of 5
Electric Car - फोटो : Freepik
नई नीति में क्या खास है?
रिपोर्ट के मुताबिक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि, ये नई ईवी पॉलिसी राज्य में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की पहुंच को बढ़ाने और उसके लिए जरूरी ढांचा तैयार करने पर पूरी तरह केंद्रित है। 

अब सिर्फ टू-व्हीलर या थ्री-व्हीलर ही नहीं, बल्कि बसें और भारी वाहन भी इस पॉलिसी के तहत सब्सिडी का फायदा ले सकेंगे। इन सभी गाड़ियों को अब टोल टैक्स से पूरी छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Versys 650: 2025 कावासाकी वर्सेस 650 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

3 of 5
2025 BYD Atto 3 - फोटो : BYD
10% तक की सब्सिडी और फुल लोन सुविधा
नई ईवी नीति के तहत, यात्री ईवी गाड़ियों की कुल कीमत पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। साथ ही सरकार ने ईवी खरीदने के लिए 100 प्रतिशत तक के लोन स्कीम को भी मंजूरी दी है। जिससे गाड़ियों को खरीदना और आसान होगा।

यह भी पढ़ें - Bajaj Chetak 3503: बजाज चेतक 3503 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, अब तक का सबसे सस्ता 35 सीरीज वेरिएंट, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स

4 of 5
EV Charging Stations - फोटो : Freepik
नई सोसायटियों में चार्जिंग स्टेशन जरूरी
सरकार अब ईवी यूजर्स की सबसे बड़ी चिंता - यानी रेंज एंग्जायटी (गाड़ी की बैटरी खत्म होने का डर) को भी दूर करना चाहती है। इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि नई हाउसिंग सोसायटियों में ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाना अनिवार्य होगा। अगर चार्जिंग स्टेशन नहीं होगा, तो उन्हें ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) नहीं मिलेगा। यानी अब हर नई बिल्डिंग में ईवी चार्जिंग का इंतजाम जरूरी हो गया है।

यह भी पढ़ें - Cybertruck: भारत में आई पहली टेस्ला साइबरट्रक, गुजरात के ये कारोबारी घर लाए इलेक्ट्रिक ट्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Electric car - फोटो : Freepik
नगर निगमों को मिले निर्देश
सरकार ने ये भी तय किया है कि हर नगर निगम को अपने सालाना बजट का 1 प्रतिशत हिस्सा ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करना होगा। सरनाईक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमारा फोकस चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर है। अगर भविष्य में और इंसेंटिव की जरूरत पड़ी, तो हम उसे भी लाने के लिए तैयार हैं।" 

यह भी पढ़ें - 2025 BYD Seal: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 बीवाईडी सील इलेक्ट्रिक कार, जानें रेंज, कीमत और फीचर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें