फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki Jimny 5-Door: मेड-इन-इंडिया सुजुकी जिम्नी 5-डोर ऑस्ट्रेलिया में बेची जाएगी, ADAS मिलेगा स्टैंडर्ड

Wed, 28 Jun 2023 10:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : maruti suzuki
Suzuki Jimny (सुजुकी जिम्नी) 5-डोर ने इस साल भारत में अपना ग्लोबल डेब्यू किया है। और भारत में निर्मित यह ऑफ-रोडर एसयूवी जल्द ही अन्य देशों में भी पहुंचने वाली है। जिम्नी 5-डोर का एक टीजर ऑस्ट्रेलिया में जारी किया गया है। यानी यह जल्द ही ऑस्ट्रेलियाई बाजार में लॉन्च होने वाली है, जहां 3-डोर जिम्नी मॉडल पहले से ही बिक्री की जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि यहां जिम्नी 5-डोर इंडिया-स्पेक वर्जन की तुलना में बहुत ज्यादा टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। खासतौर पर इसमें एडीएएस फीचर स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : Suzuki
ऑस्ट्रेलिया में नया नियम
नए नियमों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में सभी नई कारों में स्टैंडर्ड तौर पर ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (एईबी) होना आवश्यक है। जिसका मतलब है कि देश में बेची जाने वाली कारों में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) का कुछ स्तर पर होना जरूरी है। सेफ्टी फीचर्स में अब वाहन में सिर्फ AEB ही नहीं है, बल्कि इसके साथ लेन डिपार्चर वार्निंग और हाई बीम असिस्टेंस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ये फीचर्स बाजार में बिकने वाली जिम्नी 3-डोर पर पहले से ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : Suzuki
फीचर्स
एडिशनल सेफ्टी फीचर्स के अलावा, ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च होने वाली सुजुकी जिम्नी 5-डोर भारतीय वर्जन के जैसी होने की उम्मीद है। पावर के लिए 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है जो 101 बीएचपी का पावर और 130 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने के लिए ट्यून किया गया है। जबकि इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ जोड़ा गया है। 5-डोर वर्जन में 3-डोर वाली जिम्नी की तुलना में 340 मिमी लंबा व्हीलबेस मिलता है, जबकि पीछे ज्यादा बूट स्पेस भी मिलता है। यह करीब 82 किलो भारी भी है।

4 of 5
Maruti Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : Maruti Suzuki
ऑस्ट्रेलिया में कीमत
ऑस्ट्रेलिया में सुजुकी डीलर अनौपचारिक रूप से जिम्नी 5-डोर के लिए बुकिंग ले रहे हैं, जिसे इस साल नवंबर के मध्य में लॉन्च किया जाना है। इस ऑफ-रोडर के बाजार में टॉप GLX वैरिएंट में आने की उम्मीद है जो LED हेडलैंप, 15-इंच अलॉय व्हील, वॉयस कमांड के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक रिवर्स कैमरा और बहुत सारे फीचर्स के साथ आएगी। जिम्नी 3-डोर लाइनअप की कीमत 26,990 डॉलर (लगभग 14.72 लाख रुपये) से शुरू होती है। ऐसे में लॉन्चिंग पर जिम्नी 5-डोर की कीमत 30,000 डॉलर से ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : अमर उजाला
भारत में कीमत
भारत में, जिम्नी ने 30,000 से ज्यादा बुकिंग के साथ अच्छी शुरुआत की है। भारत में इस कार की कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होकर 14.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती हैं। जिम्नी सेगमेंट में महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा को टक्कर देती है, जबकि थार 5-डोर 2024 में लॉन्च होने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें