वित्त वर्ष 2025 में भारत से स्कूटर निर्यात में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कुछ मॉडलों की विदेशों में डिमांड तेजी से बढ़ी, जिससे भारत का ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट मार्केट और मजबूत हुआ।
Top Scooter Exports FY2025: भारत अब सिर्फ घरेलू बाजार में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। दोपहिया वाहनों के मामले में भारत का उत्पादन और निर्यात, दोनों लगातार बढ़ रहे हैं। खासतौर पर स्कूटर सेगमेंट में भारतीय ब्रांड्स ने विदेशों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2025 (FY2025) के आंकड़ों से साफ होता है कि कई भारतीय स्कूटर्स की डिमांड अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काफी बढ़ी है। कुछ मॉडलों ने तो साल-दर-साल कई गुना ग्रोथ दर्ज की है, जिससे यह साफ है कि भारत में बनी स्कूटर्स न केवल किफायती हैं, बल्कि परफॉर्मेंस, डिज़ाइन और तकनीक के मामले में भी ग्लोबल स्टैंडर्ड पर खरी उतर रही हैं।
अब जानते हैं, इस साल किन स्कूटर्स की रही सबसे ज्यादा डिमांड (Scooter Exports From India) और किसने हासिल किया टॉप एक्सपोर्ट पोजिशन।
विज्ञापन
2 of 11
Honda Navi
- फोटो : Honda
1. Honda Navi
Honda Navi ने इस साल स्कूटर एक्सपोर्ट में बाज़ी मार ली। कुल 1.43 लाख यूनिट्स के साथ इसने पूरे स्कूटर निर्यात का 25% हिस्सा अकेले ही हासिल किया। यह छोटा, हल्का और किफायती स्कूटर भारत में बंद हो चुका है लेकिन विदेशी बाजारों में काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 11
2025 Honda Dio 110 Scooter
- फोटो : HMSI
2. Honda Dio
Honda की ही एक और पॉपुलर स्कूटर Dio ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,27,366 यूनिट्स का निर्यात दर्ज किया, जो कि पिछले साल के मुकाबले 91% अधिक है। युवा डिजाइन और परफॉर्मेंस की वजह से Dio की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है।
4 of 11
Yamaha Ray ZR 125
- फोटो : Yamaha
3. Yamaha Ray
Yamaha Ray ने भी FY2025 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। कुल 68,231 यूनिट्स के साथ यह तीसरे नंबर पर रही। इस स्कूटर की सालाना ग्रोथ 68% रही, जो बताती है कि इसे इंटरनेशनल मार्केट में भी खूब सराहा जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 11
TVS NTorq 125
- फोटो : TVS
4. TVS NTorq 125
TVS की स्पोर्टी स्कूटर NTorq 125 ने 64,988 यूनिट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया। यह स्कूटर अपनी परफॉर्मेंस, कनेक्टिविटी फीचर्स और दमदार डिजाइन के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
6 of 11
Honda Activa 125
- फोटो : HMSI
5. Honda Activa
हालांकि Honda Activa भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है, लेकिन एक्सपोर्ट के मामले में यह पांचवें नंबर पर रही। FY2025 में इसके 41,026 यूनिट्स का निर्यात किया गया।
विज्ञापन
7 of 11
Suzuki Burgman Street EX
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
6. Suzuki Burgman
FY2024 में चौथे नंबर पर रही Suzuki Burgman इस बार छठे स्थान पर पहुंच गई। FY2025 में इसके 33,803 यूनिट्स विदेश भेजे गए, जो दर्शाता है कि इसकी मांग में थोड़ी गिरावट आई है।
8 of 11
2024 TVS Jupiter 110
- फोटो : TVS
7. TVS Jupiter
TVS की दूसरी लोकप्रिय स्कूटर Jupiter ने 19,504 यूनिट्स के साथ सातवां स्थान हासिल किया। हालांकि यह संख्या अन्य मॉडलों की तुलना में थोड़ी कम रही।
9 of 11
Hero Maestro
- फोटो : Hero Motocorp
8. Hero Maestro
Hero Maestro की विदेशों में मांग में 30% की गिरावट देखी गई। इस साल इसके 18,707 यूनिट्स ही एक्सपोर्ट किए गए।
10 of 11
Suzuki Avenis Special Edition
- फोटो : Suzuki Motorcycle India
9. Suzuki Avenis
Suzuki Avenis स्कूटर की FY2025 में 9,291 यूनिट्स विदेशों में भेजी गईं। यह स्कूटर भी धीरे-धीरे इंटरनेशनल मार्केट में अपनी पहचान बना रही है।
10. Hero Xoom
Hero की नई स्कूटर Xoom ने 8,322 यूनिट्स के साथ टॉप 10 में जगह बनाई है। खास बात यह है कि इसकी सालाना ग्रोथ करीब 250% रही, जो इसे भविष्य के लिए संभावनाओं से भरपूर स्कूटर बनाता है।