फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Riding Tips: बाइक चलाते हैं तो इन 8 बातों की बांध लें गांठ, हर राइड बनेगी मजेदार

Fri, 16 May 2025 11:59 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bike Riding Tips: बाइक चलाते समय छोटी-छोटी गलतियां भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप न सिर्फ खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकते हैं। आइए जानें जरूरी टिप्स।
विज्ञापन
1 of 9
जानिए बाइकिंग के सेफ्टी टिप्स - फोटो : Bajaj Auto
अगर आप रोजाना बाइक से सफर करते हैं, तो यह जरूरी है कि कुछ बुनियादी बातों को कभी न भूलें। अक्सर लोग जल्दबाजी या लापरवाही में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो सड़क हादसों की बड़ी वजह बनती हैं। थोड़ी सी सतर्कता न केवल आपकी बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकती है। आइए जानते हैं, बाइक चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:
विज्ञापन

2 of 9
हेलमेट - फोटो : Adobe Stock
सर्टिफाइड और सही फिटिंग वाला हेलमेट जरूर पहनें
अफसोस की बात है कि आज भी बहुत से लोग हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए पहनते हैं, न कि अपनी सुरक्षा के लिए। ऐसे में वे अक्सर सस्ते और घटिया क्वालिटी वाले हेलमेट खरीद लेते हैं, जो जरूरत पड़ने पर कोई सुरक्षा नहीं देते। याद रखें, हेलमेट आपकी जान बचाने का सबसे अहम ज़रिया है। हमेशा ISI या DOT सर्टिफाइड हेलमेट ही खरीदें। यह भी देखें कि हेलमेट आपके सिर पर अच्छी तरह फिट बैठता हो। सड़क किनारे बिकने वाले अनब्रांडेड हेलमेट से दूरी बनाएं।
विज्ञापन

3 of 9
स्पीड पर रखें कंट्रोल - फोटो : Kawasaki
बाइक की स्पीड पर रखें पूरा नियंत्रण
अक्सर देखा गया है कि युवा तेज रफ्तार में बाइक चलाने को स्टाइल समझते हैं, लेकिन यही लापरवाही जानलेवा बन सकती है। बाइक चलाते समय सड़क की स्थिति, ट्रैफिक और मौसम को ध्यान में रखकर ही स्पीड रखें। रफ्तार पर नियंत्रण बनाए रखें और हमेशा सड़क पर नजर रखें।

4 of 9
ब्रेक का सही इस्तेमाल जानें - फोटो : Kawasaki
ब्रेक का सही इस्तेमाल आना चाहिए
बाइक चलाते वक्त दोनों ब्रेक का संतुलित उपयोग करना बेहद जरूरी है। सिर्फ अगला या सिर्फ पिछला ब्रेक लगाने से बाइक फिसल सकती है। दोनों ब्रेक का सही ढंग से इस्तेमाल करने से आप इमरजेंसी में भी बाइक को सुरक्षित तरीके से रोक सकते हैं। यह आदत आपकी और दूसरों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 9
मुड़ने के लिए इंडिकेटर दें - फोटो : AI
सिग्नल और इंडिकेटर का करें सही इस्तेमाल
अचानक दिशा बदलना या बिना संकेत दिए मोड़ लेना सड़क हादसों को न्योता देना है। अगर आपको रुकना है, मोड़ना है या लेन बदलनी है, तो समय रहते इंडिकेटर या हाथ के इशारे से पीछे आ रहे वाहनों को जानकारी दें। यह आदत ट्रैफिक को स्मूद बनाने और हादसों से बचने में मदद करती है।
विज्ञापन

6 of 9
हमेशा रखें सेफ डिस्टेंस - फोटो : AI
हमेशा रखें सेफ डिस्टेंस
ट्रैफिक में वाहन चलाते वक्त सामने और बगल में चल रहे वाहनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। इससे अगर कोई अचानक ब्रेक लगाए या दिशा बदले, तो आपको प्रतिक्रिया देने का समय मिल जाएगा। बहुत पास-पास चलने से टकराने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

7 of 9
ओवरटेक में न करें जल्दबाजी - फोटो : Royal Enfield
ओवरटेक में न करें जल्दबाजी
ओवरटेकिंग करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर जब सामने से कुछ न दिख रहा हो या अंधा मोड़ हो। बड़े वाहनों को ओवरटेक करते समय विशेष सतर्कता रखें, क्योंकि उनकी साइड विजन सीमित होती है। गलत समय पर ओवरटेक करना आपकी जान पर भारी पड़ सकता है।

8 of 9
खराब मौसम में बाइक चलाने से बचें - फोटो : FREEPIK
खराब मौसम में बाइक चलाने से बचें
बारिश, बर्फबारी या कोहरे में बाइक चलाना जोखिम भरा हो सकता है। सड़कों पर फिसलन और कम विजिबिलिटी की वजह से ऐक्सिडेंट की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। यदि बहुत जरूरी न हो, तो ऐसे मौसम में बाइक न चलाएं। अगर चलाना ही पड़े तो धीरे चलें और ब्रेक का सावधानी से इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

9 of 9
ABS देता है अच्छी ब्रेकिंग - फोटो : HeroMotocorp
ABS या CBS वाली बाइक को दें प्राथमिकता
अब बाजार में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी आसानी से उपलब्ध हैं। ये फीचर्स इमरजेंसी ब्रेकिंग के दौरान बाइक को स्थिर रखने में मदद करते हैं और हादसों को टाल सकते हैं। अप्रैल से 125cc से ऊपर की सभी बाइक्स में ABS और 125cc से कम वाली बाइक्स में CBS अनिवार्य हो जाएगा। इसलिए अगली बार बाइक खरीदते वक्त इन फीचर्स का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें