फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeep Wrangler 2021 भारत में लॉन्च: मेड इन इंडिया एसयूवी की कीमत हुई कम, जानें फीचर्स

Wed, 17 Mar 2021 01:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jeep Wrangler - फोटो : Jeep India
Jeep India (जीप इंडिया) ने बुधवार को देश में मेड-इन-इंडिया Wrangler (रैंगलर) एसयूवी को लॉन्च कर दिया। पहले की तुलना में नई कार की कीमत काफी कम रखी गई है। नई Jeep Wrangler 2021 को पहले की तरह दो वेरिएंट्स- Unlimited और Rubicon ट्रिम में पेश किया गया है। देश में फिलहाल यह सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी। कंपनी Jeep Wrangler एसयूवी को पहले 15 मार्च को लॉन्च करने वाली थी। लेकिन किसी कारणों से इसे अब लॉन्च किया गया है। नए रैंगलर की डिलीवरी आज से शुरू होगी। 
विज्ञापन

2 of 7
Jeep Wrangler - फोटो : Jeep India
रैंगलर एसयूवी Jeep का पहला मॉडल है जिसे SKD रूट के जरिए भारत में स्थानीय रूप से एसेंबल किया जा रहा है। इसके अलावा, कंपनी बहुत सारे लोकक पार्ट्स के साथ देश में Compass (कंपास) एसयूवी बनाती है। रैंगलर एसयूवी के बाद, अमेरिकी कार निर्माता 2022 Grand Cherokee (2022 ग्रैंड चिरोकी)  एसयूवी को भी स्थानीय रूप से असेंबल करने की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
Jeep Wrangler - फोटो : Jeep India
इंजन
भारत में असेंबल की गई नई Jeep Wrangler एसयूवी सिर्फ 5-डोर वेरिएंट में ही उपलब्ध है। इसमें पहले की तरह ही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 262 hp का अधिकतम पावर और 400 Nm का टॉर्क जेरनेट करता है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। 

4 of 7
Jeep Wrangler - फोटो : Jeep India
फीचर्स
इस मॉडल रेंज में ज्यादातर फीचर्स पहले की तरह ही मिलते हैं। इसमें एलईडी हेडलैंप और डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, लेदर अपहोल्स्ट्री, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 7.0 इंच का कलर एमआईडी स्क्रीन, एपल कारप्ले और 8.4 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेंट कंट्रोल और कीलेस एंट्री / स्टार्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। रैंगलर एसयूवी होने के नाते इसमें रिमूवेबल डोर और हार्डटॉप रूफ दिए गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Jeep Wrangler - फोटो : Jeep India
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से जीप रैंगलर में फ्रंट और साइड एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक रोल मिटिगेशन, ऑटोमैटिक हैडलैंप्स, टायर प्रेशर मॉनिटर और रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा स्टैंडर्ड मिलते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Jeep Wrangler - फोटो : Jeep
कीमत
नई Jeep Wrangler एसयूवी की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 53.90 लाख रुपये रखी गई है, जो 57.9 लाख रुपये तक जाती है। इस कीमत पर यह पहले की तुलना में काफी सस्ती है। पिछले मॉडल की कीमत 63.94 लाख रुपये से शुरू होती थी, जो 68.94 लाख रुपये तक जाती थी। स्थानीय रूप से असेंबल की गई रैंगलर की कीमत पूरी तरह से आयात की जाने वाली चौथे-जेनरेशन मॉडल की तुलना में 10.04 लाख रुपये से 11.04 लाख रुपये तक कम है। चौथे-जेनरेशन मॉडल को भारत में 2019 में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jeep Wrangler - फोटो : Jeep
मुकाबला
भारतीय बाजार में Jeep Wrangler एसयूवी का मुकाबला Land Rover Defender और Mercedes-Benz G 350d जैसी एसयूवी से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें