2025 BYD Seal
- फोटो : Amar Sharma
लग्जरी कार कंपनियों को बड़ा झटका
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी अभी छोटी है। जिनकी अप्रैल से जुलाई तक कुल कार बिक्री में सिर्फ 5% रही। लेकिन इममें बढ़ोतरी तेज है। इस दौरान ईवी बिक्री 93% बढ़कर 15,500 यूनिट्स तक पहुंच गई।
सरकार के दस्तावेज में कहा गया है कि ईवी अपनाने की रफ्तार बढ़ रही है। अभी 5% की दर इसीलिए रखी गई थी ताकि लोग ईवी की तरफ ज्यादा आकर्षित हों। लेकिन महंगी ईवी पर ज्यादा टैक्स लगाकर संदेश देना भी जरूरी है।
अगर यह प्रस्ताव लागू हुआ तो मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू, बीवाईडी और टेस्ला जैसी कंपनियों की बिक्री पर सीधा असर पड़ेगा। घरेलू कंपनियां जैसे महिंद्रा और टाटा मोटर्स भी प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि उनकी महंगी ईवी की संख्या फिलहाल कम है। सबसे बड़ा झटका विदेशी कंपनियों को लगेगा, क्योंकि उनके पास ज्यादा लग्जरी ईवी मॉडल हैं।
यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Ninja ZX-6R: 2026 कावासाकी निंजा ZX-6R भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव