फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए ढूंढ रहे हैं सस्ती कार, चार लाख से कम कीमत में करें सपने को साकार

Sat, 30 May 2020 08:00 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Renault Kwid, Datsun Redi go, Alto and S-Presso - फोटो : AmarUjala
देश की तमाम दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियां कह चुकी हैं कि लॉकडाउन के बाद देश की सड़कों पर प्राइवेट व्हीकल्स की संख्या बढ़ेगी। लोग छोटी कारों को तरजीह देंगे और इसका ट्रेंड दिखाई भी देने लगा है। सोशल डिस्टेंसिंग के चलते लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का कम से कम इस्तेमाल करेंगे। माना जा रहा है कि इसके लिए लोग कम बजट की हैचबैक कारों को प्राथमिकता देंगे, जिनकी कीमत पांच लाख रुपये से कम होगी और माइलेज ज्यादा देंगी। हम आपको बता रहे हैं एंट्री लेवल की कम कीमत वाली हैचबैक कारों के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 5
2020 Datsun redi-GO facelift - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

2020 Datsun redi-GO

कंपनी ने हाल ही में अपनी एंट्री लेवल कार डेटसन रेडी गो का फेसलिफ्ट लॉन्च किया है। इसके Redi-GO फेसलिफ्ट 0.8 D बेस मॉडल की कीमत 2.83 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल Redi-GO 1.0 T(O) AMT की कीमत 4.77 लाख है। नई redi-GO चार वेरिएंट (D, A, T, T(O) में लॉन्च की गई है। रेडी-गो पहले की तरह दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आई है। इसमें तीन इंजन गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। डेटसन रेडी-गो फेसलिफ्ट का 0.8-लीटर इंजन 54 बीएचपी की पावर और 72 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। मारुति ऑल्टो का इंजन 47 एचपी की पावर और 69 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। नई Datsun redi-GO के 0.8-लीटर इंजन का माइलेज 20.71 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं 1.0-लीटर इंजन में मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है और एएमटी गियरबॉक्स के साथ 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Alto CNG - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Alto

डेटसन रेडी गो का सबसे नजदीकी मुकाबला मारुति की एंट्री लेवल हैचबैक कार ऑल्टो से है। इस कार में पेट्रोल और सीएनजी इंजन मिलता हैं। Alto के पेट्रोल मॉडल में 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं सीएनजी मॉडल में यह कार 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। Alto की कीमत 2.95 लाख रुपये से लेकर 3.89 रूपये तक है। इसमें STD, STD (O), LXI, LXI (O), VXI, VXI+ वैरिएंट आते हैं।
 

4 of 5
Maruti Suzuki S-Presso Review - फोटो : Copyright Amar Ujala

Maruti Suzuki S-Presso

मिनी एसयूवी लुक वाली इस हैचबैक कार Maruti S-Presso (मारुति एस-प्रेसो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। S-Presso के STD और LXI वेरिएंट में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जबकि VXI, VXI+ और AGS वेरिएंट्स में 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। Maruti S-Presso की शुरुआती कीमत 3.70 से लेकर 3.76 लाख रुपये तक है। इसका 998 सीसी बीएस6 कंप्लायंट इंजन 50 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। इस कार में सभी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Renault Kwid - फोटो : Renault

Renault Kwid

Renault Kwid दो इंजन के विकल्प के साथ आती है- 54एचपी पावर वाले 0.8-लीटर और 68 एचपी पावर वाले 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन। यह कार 1-लीटर इंजन AMT गियरबॉक्स के साथ 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं 0.8-लीटर इंजन का माइलेज 22.3 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 1-लीटर इंजन 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज है। फीचर्स की बात करें तो इस कार में एयरबैग्स, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऐंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले समेत कई फीचर मिलते हैं। Renault Kwid की कीमत 2.92 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके STD 0.8, RXE 0.8 और RXL 0.8 ट्रिम की एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत 2.92, 3.62 और 3.92 लाख रुपये है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें