Maruti 800
- फोटो : CarParked.Hyderabad (facebook)
देश की पहली ऑटोमैटिक कार
वहीं 1987 में कंपनी ने इस कार का एक अपग्रेड लॉन्च किया, जिसका नाम था SB308, सेकंड जनरेशन मारुति 800 को ऑप्शनल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया। खास बात यह है कि यह देश की पहली ऑटोमैटिक कार थी। कंपनी ने 1987 से लेकर 1992 तक ही बनाई और इसके बाद इसे बंद कर दिया। असल में मारुति ने इस कार को दिव्यांगों के लिए उतारा था, जिसमें स्पेशल हैंडब्रेक्स, अलग गियर शिफ्ट लीवर्स, कंट्रोल स्विच, खास स्टीयरिंग और लाइट चेंज स्विच के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पेश किया था। उस दौरान लोग ऑटोमैटिक कारों के बारे में ज्यादा जानते ही नहीं थे।