फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Range Rover Sport SV: आ गई लैंड रोवर की सबसे पावरफुल एसयूवी, मिलती है वाइब्रेटिंग सीटें, 290 Kmph की टॉप स्पीड

Wed, 31 May 2023 02:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Land Rover Range Rover Sport SV - फोटो : Land Rover
लग्जरी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बनाने के लिए मशहूर ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी Land Rover (लैंड रोवर) का सबसे दमदार मॉडल 2024 Range Rover Sport SV (2024 रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी) के रूप में सामने आया है। इसमें बीएमडब्ल्यू वी8 इंजन मिलता है जो 626 hp का पावर और 800 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन

2 of 6
Land Rover Range Rover Sport SV - फोटो : Land Rover
लैंड रोवर ने Range Rover Sport SVR (रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर) से आखिरी अक्षर को हटा दिया है और नई Range Rover Sport SV (रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी) पेश की है। यह लग्जरी हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी अब ब्रांड की ग्रीन पावरट्रेन रणनीति और एक नए अवतार के हिस्से के रूप में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ पूरी तरह से नए इंजन के साथ आती है। लेकिन यह पहले की तरह ही दमदार परफॉर्मेंस का वादा करती है। लैंड रोवर ने कहा है कि वह कार को सिर्फ एक एडिशन के रूप में ही बेचेगी, वह भी सिर्फ आमंत्रण के जरिए चुने गए ग्राहकों को।
विज्ञापन

3 of 6
Land Rover Range Rover Sport SV - फोटो : Land Rover
इंजन पावर और गियरबॉक्स
नई Range Rover Sport SV में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा गया एक नया 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड वी8 इंजन मिलता है, और यह सुपरचार्ज्ड 5.0-लीटर वी8 इंजन को रिप्लेस करता है, जो Range Rover Sport SVR में दिया जाता है। नया इंजन 626 hp का पीक पावर और 800 Nm का विशाल टॉर्क आउटपुट देता है। इसका मतलब है कि अपने नए अवतार में हाई परफॉर्मेंस वाली यह एसयूवी पहले की तुलना में 59 hp ज्यादा पावर और 100 Nm का अतिरिक्त टॉर्क जेनरेट करती है। ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।

4 of 6
Land Rover Range Rover Sport SV - फोटो : Land Rover
टॉप स्पीड
एसयूवी के परफॉर्मेंस के के आंकड़ों की बात करें तो, नई रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी, जो लाइनअप में अब तक की सबसे पावरफुल है, 3.6 सेकंड में 0 से 96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। ब्रिटिश वाहन निर्माता का कहना है कि एसयूवी की टॉप स्पीड 290 किमी प्रति घंटा है। एसयूवी के 2,560 किलोग्राम वजन को ध्यान में रखते हुए, ये काफी प्रभावशाली आंकड़े हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Land Rover Range Rover Sport SV - फोटो : Land Rover
दुनिया का पहला कार्बन फाइबर व्हील
लैंड रोवर का कहना है कि ग्राहक दुनिया के पहले 23-इंच के कार्बन फाइबर व्हील्स का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिससे कार का वजन 36 किलो कम हो जाता है। इसके अलावा, यह एसयूवी कार्बन सिरेमिक ब्रेम्बो ब्रेक के ऑप्शन के साथ आती है जो कार से 34 किलोग्राम वजन कम करती है। साथ ही, ग्राहक लगभग 76 किलो वजन बचाने के लिए कार्बन फाइबर हुड का 
ऑप्शन चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Land Rover Range Rover Sport SV - फोटो : Land Rover
वाइब्रेशन वाली सीटें
एसयूवी यूनिक फ्रंट सीटों के साथ आने का दावा करती है जिसमें बिल्ट-इन ट्रांसड्यूसर लगे हैं। ये सीटें 1,430-वाट 29-स्पीकर मेरिडियन साउंड सिस्टम के जरिए चलाए जा रहे संगीत के आधार पर वाइब्रेशन (कंपन) पैदा करती हैं। वाहन निर्माता का दावा है, इसके जरिए ड्राइवर और फ्रंट सीट पर बैठने वाला यात्री म्यूजिक को महसूस कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें