फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lamborghini Fenomeno: लैम्बॉर्गिनी की नई सुपरकार ने तोड़ी स्पीड और पावर की सारी हदें, जानें डिटेल्स

Sat, 16 Aug 2025 04:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोंटेरे कार वीक 2025 में लैम्बॉर्गिनी ने अपनी नई सुपरकार Fenomeno (फेनोमेनो) से पर्दा उठा दिया है। यह सीमित-संख्या वाला मॉडल कंपनी के सेंट्रो स्टाइल डिजाइन स्टूडियो के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए बनाई गई है।
विज्ञापन
1 of 7
Lamborghini Fenomeno - फोटो : Lamborghini
मोंटेरे कार वीक 2025 में लैम्बॉर्गिनी ने अपनी नई सुपरकार Fenomeno (फेनोमेनो) से पर्दा उठा दिया है। यह सीमित-संख्या वाला मॉडल कंपनी के सेंट्रो स्टाइल डिजाइन स्टूडियो के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए बनाई गई है। इस मौके पर कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ स्टीफन विंकेलमान ने कार की परफॉर्मेंस, डिजाइन और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बातचीत की।

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: एनएचएआई ने पूरे देश में सफलतापूर्वक लागू किया फास्टैग वार्षिक पास, पहले ही दिन मिला जोरदार रिस्पॉन्स
विज्ञापन

2 of 7
Lamborghini Fenomeno - फोटो : Lamborghini
सिर्फ 29 गाड़ियां होंगी तैयार
लैम्बॉर्गिनी फेनोमेनो बेहद एक्सक्लूसिव कार है। कंपनी सिर्फ 29 यूनिट्स बनाएगी और एक 'जीरो कार' अपने पास रखेगी। विंकेलमान ने बताया कि इसकी कीमत 3 से 3.5 मिलियन यूरो (करीब 27 से 32 करोड़ रुपये) के बीच होगी। उन्होंने कहा कि लैम्बॉर्गिनी की ऐसी "फिउ-ऑफ" प्रोजेक्ट कारें 2007 से शुरू हुई थीं और अब यह ब्रांड की पहचान का हिस्सा बन गई हैं।

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च, क्या यह वाकई फायदेमंद है? ऐसे लगाएं गणित, जानें कैसे करें आवेदन
विज्ञापन

3 of 7
Lamborghini Fenomeno - फोटो : Lamborghini
धांसू परफॉर्मेंस और स्पीड
फेनोमेनो पूरी तरह से कार्बन-फाइबर बॉडी के साथ आती है और इसमें कस्टम कलर्स और मैटेरियल के साथ पर्सनलाइजेशन का ऑप्शन है।
  • 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में सिर्फ 2.4 सेकंड लगते हैं।
  • 0 से 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 6.7 सेकंड में हासिल हो जाती है।
  • इसकी टॉप स्पीड 350 किमी प्रति घंटा से ज्यादा है।
  • अब तक का सबसे ताकतवर V12 इंजन
यह भी पढ़ें - Independence Day 2025: भारत के सैन्य बेड़े के शेर, वो गाड़ियां जो सरहद पर देती हैं ताकत और भरोसा

4 of 7
Lamborghini Fenomeno - फोटो : Lamborghini
फेनोमेनो को लैम्बॉर्गिनी का अब तक का सबसे पावरफुल इंजन मिला है। इसमें 6.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन दिया गया है, जो 823 hp की ताकत पैदा करता है। इसके साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स भी जुड़े हैं, जिससे कुल आउटपुट 1,064 hp तक पहुंच जाता है।

नया 8-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ इंटीग्रेटेड है। फ्रंट एक्सल पर लगी दो ऑयल-कूल्ड मोटर्स टॉर्क वेक्टरिंग और रिजनरेटिव ब्रेकिंग संभालती हैं। 7 kWh की हल्की बैटरी से कार करीब 20 किमी तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोड में चलाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - NHAI: टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, एनएचएआई से कहा- अपील करने के बजाय कुछ करें
विज्ञापन

5 of 7
Lamborghini Fenomeno - फोटो : Lamborghini
खरीदार पूरी दुनिया से
विंकेलमान ने बताया कि इस कार के ग्राहक किसी एक मार्केट तक सीमित नहीं होंगे। दुनिया भर से चुनिंदा ग्राहक इसे खरीदेंगे। कार के लिए एक ट्रांसपेरेंट एलोकेशन सिस्टम बनाया गया है। जिसमें डीलर्स सीधे टॉप-टियर ग्राहकों तक पहुंचते हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि लगभग सारी कारें पहले ही बिक चुकी हैं।

यह भी पढ़ें - Mahindra BE 6 Batman Edition: महिंद्रा बीई 6 बैटमैन एडिशन लॉन्च, सिर्फ 300 एसयूवी बेची जाएंगी, जानें क्या है खास
विज्ञापन

6 of 7
Lamborghini Fenomeno - फोटो : Lamborghini
V12 इंजन का भविष्य
जब उनसे V12 इंजन के भविष्य पर सवाल किया गया तो विंकेलमान ने कहा, "हम V12 को जितना हो सके उतना लंबा बनाए रखना चाहते हैं। कम से कम 2035 तक और शायद उससे भी आगे, अगर सिंथेटिक फ्यूल का सपोर्ट मिला तो।" उन्होंने साफ किया कि कानून और ई-फ्यूल जैसी तकनीकें V12 इंजनों की उम्र बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें - Fancy Numbers: तेलंगाना में फैंसी वाहन नंबरों की नई फीस और ऑनलाइन बोली प्रक्रिया शुरू, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Lamborghini Fenomeno - फोटो : Lamborghini
स्पेशल एडिशन और Few-Off का फर्क
विंकेलमान ने कहा कि फेनोमेनो को "स्पेशल एडिशन" नहीं कहा जा सकता। उनके मुताबिक, स्पेशल एडिशन सिर्फ कलर या फीचर बदलकर बनाई जाती है। लेकिन Few-Off मॉडल पूरी तरह नए डिजाइन और हाई-इन्वेस्टमेंट के साथ तैयार किए जाते हैं। यह ब्रांड की पोजिशनिंग को मजबूत करने और प्रतिबद्ध ग्राहकों को रिवार्ड देने का तरीका है। 

यह भी पढ़ें - Mahindra BE 6 Batman Edition: महिंद्रा बीई 6 बैटमैन एडिशन लॉन्च, सिर्फ 300 एसयूवी बेची जाएंगी, जानें क्या है खास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें