फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KTM Recall: केटीएम ने जारी किया स्वैच्छिक रिकॉल नोटिस, कई मोटरसाइकिलों में आई यह समस्या

Fri, 05 Dec 2025 08:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

KTM (केटीएम) ने अपनी 390 रेंज की मोटरसाइकिलों के लिए वॉलंटरी रिकॉल की घोषणा की है। ग्राहकों के लिए यह रिपेयर मुफ्त में किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
2025 KTM 390 Duke - फोटो : KTM
KTM (केटीएम) ने अपनी कई लोकप्रिय मोटरसाइकिलों KTM 390 Duke (मॉडल ईयर 2024-2026), 390 Enduro R, SMC R, Adventure R और Adventure X (मॉडल ईयर 2025-2026) के लिए स्वैच्छिक रिकॉल का एलान किया है। रिकॉल यानी उन्हें वापस मंगाया है। इन मोटरसाइकिलों में कम RPM (आरपीएम) पर इंजन स्टॉल होने की समस्या सामने आई है। इस समस्या को ठीक करने के लिए कंपनी सभी प्रभावित मोटरसाइकिलों में इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU) का नया सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करेगी।

यह भी पढ़ें - BMW Electric SUV: बीएमडब्ल्यू iX1 LWB का नया मॉडल भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव
विज्ञापन

2 of 6
KTM 390 Enduro R - फोटो : KTM
क्या बदलेगा ECU अपडेट के बाद
केटीएम का कहना है कि नया ECU (ईसीयू) सॉफ्टवेयर इंजन के लो-एंड टॉर्क को बेहतर बनाएगा और कम स्पीड या डी-सेलेरेशन के दौरान इंजन स्टॉल होने की संभावना को काफी हद तक कम करेगा। इससे बाइक की राइड क्वालिटी और इंजन की स्थिरता में खासा सुधार होगा।

यह भी पढ़ें - Bajaj Pulsar N160: बजाज पल्सर N160 का नया वेरिएंट लॉन्च, फैमिली मैन की जरूरतों के आधार पर डिजाइन में किया गया यह बदलाव 
विज्ञापन

3 of 6
KTM 390 Enduro R - फोटो : KTM
मालिकों को कैसे मिलेगा अपडेट
कंपनी प्रभावित बाइक मालिकों को आधिकारिक पत्र भेजकर सूचित करेगी। इसके अलावा, ग्राहक सीधे किसी भी अधिकृत केटीएम डीलर से संपर्क कर मुफ्त सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। यह अपडेट पूरी तरह से नि:शुल्क होगा और केवल अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से ही किया जाएगा। संबंधित बाइक्स की लिस्ट और डीलर नेटवर्क की जानकारी केटीएम की आधिकारिक वेबसाइट के सर्विस सेक्शन में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें - Electric Two-Wheeler Sales: दोपहिया ईवी की रफ्तार तेज, इस साल अब तक हुए 11.8 लाख पंजीकरण

4 of 6
2025 KTM 390 Adventure X - फोटो : KTM
कंपनी का बयान
केटीएम ने कहा, "विस्तृत क्वालिटी टेस्टिंग में पाया गया कि बेहद दुर्लभ परिस्थितियों में कम आरपीएम पर इंजन स्टॉल हो सकता है। ऐसे मामले सीमित संख्या में सामने आए हैं, लेकिन कंपनी संभावित जोखिम को पूरी तरह खत्म करने और उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए यह कदम उठा रही है।"

यह भी पढ़ें - Road Accident: सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रक मालिक व बीमा कंपनी को 36 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश 

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने कहा- उनके पास है टोयोटा मिराई कार, जो भविष्य के ईंधन हाइड्रोजन से चलती है 
विज्ञापन

5 of 6
KTM 125 Duke - फोटो : KTM
पहला रिकॉल नहीं है KTM का
यह पहला मौका नहीं है जब केटीएम ने अपनी मोटरसाइकिलों को रिकॉल किया हो। पिछले महीने भी कंपनी ने 2024 KTM 125, 250, 390 और 990 Duke मॉडलों के लिए रिकॉल जारी किया था। उस रिकॉल में फ्यूल टैंक कैप की सील में क्रैक आने की समस्या पाई गई थी, जिसके समाधान के लिए कंपनी ने सभी प्रभावित बाइक्स में निशुल्क पार्ट रिप्लेसमेंट की घोषणा की थी। 

यह भी पढ़ें - Car Safety: ह्यूंदै ग्रैंड i10 को GNCAP में 0-स्टार, अफ्रीकी बाजार के लिए भारत में बनी कार की सुरक्षा पर सवाल 

यह भी पढ़ें - Kei Cars: अमेरिका में जापानी केई कारों का रास्ता साफ, राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश से खुले दरवाजे 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2025 KTM 390 Adventure Motorcycle - फोटो : KTM
इसके अलावा, Husqvarna Vitpilen 401 और KTM 390 Adventure को भी इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल असेंबली की खराबी के चलते रिकॉल किया गया था। इस समस्या में बाइक का इंजन थ्रॉटल इनपुट का जवाब देना बंद कर देता था और सिर्फ idle पर चलने लगता था। जो हाईवे स्पीड या पहाड़ी रास्तों पर बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। यह समस्या इसलिए भी सामने आई क्योंकि Vitpilen 401 और KTM की 390 cc बाइक्स एक ही प्लेटफॉर्म साझा करती हैं।

यह भी पढ़ें - Traffic Challan: लाखों वाहन चालकों की उम्मीदों को झटका, दिल्ली का एकमुश्त ट्रैफिक चालान माफी प्रस्ताव अटका 

यह भी पढ़ें - Challan Discount: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की 'छूट प्रणाली' पर उठाए सवाल, कहा- ट्रैफिक चालान पर छूट से कानून का डर कम होता है 

यह भी पढ़ें - Car Air Purifier: क्या एयर प्यूरीफायर सच में आपकी कार के अंदर की हवा को साफ कर सकता है? जानें डिटेल्स 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें