बजट 2019 पेश हो चुका है जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया है साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों पर GST को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया जाएगा। ऐसे में अब देश में कई नई कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में जोर देंगी। इसी क्रम में कोलकाता की कंपनी KSL क्लिनटेक भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कई नए मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी में है।