हाइब्रिड और माइल्ड हाइब्रिड तकनीक वाली कारें देश में पसंद की जा रही हैं। ऐसी कई कारें भारतीय बाजार में मिल रही हैं। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि क्या होती है हाइब्रिड और माइल्ड हाइब्रिड तकनीक। इस खबर में हम आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।
पिछले कुछ समय में देश में नई तकनीक वाली कारें आ गई हैं। कारों में नई तकनीक के कारण पहले से ज्यादा एवरेज मिलता है जिससे बचत भी ज्यादा होती है। ऐसी ही एक तकनीक है हाइब्रिड। इस खबर में हम जानेंगे कि क्या होती है हाइब्रिड और माइल्ड हाइब्रिड तकनीक और कैसे ऐसी तकनीक के जरिए बचत होती है।
Trending Videos
विज्ञापन
हाइब्रिड
2 of 5
हाइब्रिड कार
- फोटो : सोशल मीडिया
इसे सिर्फ हाइब्रिड या फिर फुल हाइब्रिड और स्ट्रांग हाइब्रिड के नाम से भी जाना जाता है। इस तरह की तकनीक वाली कारों में फ्यूल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर साथ काम करने के अलावा अलग भी काम करते हैं। स्ट्रांग हाइब्रिड वाली कार को कम स्पीड के साथ इलेक्ट्रिक कार की तरह चलाया जा सकता है। ऐसी कार में जैसे ही स्पीड तेज होती है कार इलेक्ट्रिक की जगह फ्यूल पर शिफ्ट हो जाती है।
विज्ञापन
माइल्ड हाइब्रिड
3 of 5
माइल्ड हाइब्रिड कार
- फोटो : सोशल मीडिया
हाइब्रिड कार की तरह ही इसमें भी फ्यूल आधारित इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दी जाती है। ऐसी कारों में भी मोटर और इंजन साथ काम करते हैं लेकिन इसकी मोटर से कार को इलेक्ट्रिक कार की तरह नहीं चलाया जा सकता। ऐसी कारों में बैटरी सिर्फ कार के इंजन को सपोर्ट करने के लिए होती है। इस तकनीक से कार का एवरेज ज्यादा नहीं बढ़ता लेकिन कार के पिकअप में जरूर सपोर्ट मिलता है।
माइल्ड हाइब्रिड के क्या हैं फायदे और नुकसान
4 of 5
महिंद्रा स्कॉर्पियो
- फोटो : सोशल मीडिया
माइल्ड हाइब्रिड तकनीक का सिर्फ इतना ही फायदा होता है कि इनसे कार चलाने का बेहतर अनुभव होता है लेकिन इनकी मोटर इतनी ज्यादा ताकतवर नहीं होती जिससे कार को ईवी की तरह चलाया जा सके। इन कारों में मुख्य तौर पर इंजन फ्यूल से ही चलता है। कम बजट वाली कारों में माइल्ड हाइब्रिड तकनीक दी जाती है।
हाइब्रिड कार में ज्यादा ताकतवर बैटरी और मोटर होती है जिससे कार को कम स्पीड में ईवी की तरह चलाया जा सकता है। इससे फायदा ये होता है कि पेट्रोल और डीजल कार के मुकाबले ऐसी कारों से ज्यादा बेहतर एवरेज मिलता है जिससे कार की रेंज बढ़ जाती है। इन कारों में ईंधन की खपत कम होती है और ये कम प्रदूषण फैलाती हैं। हाइब्रिड कार के फायदे के साथ ही इसके नुकसान भी हैं। ऐसी कारों में इस तकनीक के लिए बैटरी दी जाती है जिसकी कीमत भी कार की कुल कीमत में जोड़ी जाती है जिससे कार महंगी हो जाती है।