फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Bike Riding Tips: बारिश में बाइक खराब होने के बाद क्या करें, जानें 5 आसान टिप्स

Fri, 15 Jul 2022 11:26 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बरसात के कारण सड़कों पर जलभराव के कारण मुश्किल और बढ़ जाती है। ऐसे में यदि किसी गड्ढे या फिर खराब सड़कों पर जमा पानी में बाइक बंद हो जाए तो काफी मुसीबत हो जाती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे जरूरी टिप्स, जिसका बारिश के दौरान ध्यान रखनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
Riding a Bike in Rain - फोटो : For Reference Only
Motorcycle Safety in Rain: बारिश के मौसम में बाइक पर रोड ट्रिप का मजा ही कुछ और है। ज्यादातर बाइक लवर्स मॉनसून के आते ही अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ रोड ट्रिप प्लान करने लगते हैं। इस मौसम में प्रकृति के नजारे और भी खूबसूरत हो जाते हैं। ठंडी हवाएं और सड़क के दोनों तरफ हरियाली, ऐसा लगता है मानो ये आपका ही स्वागत कर रहे हों। मॉनसून में रोड ट्रिप जितना मजेदार होता है उससे कई ज्यादा रिस्की भी होता है। बारिश के मौसम में भारत की सड़कों पर बाइक चलाना किसी चैलेंज से कम नहीं है। बरसात के कारण सड़कों पर जलभराव के कारण मुश्किल और बढ़ जाती है। ऐसे में यदि किसी गड्ढे या फिर खराब सड़कों पर जमा पानी में बाइक बंद हो जाए तो काफी मुसीबत हो जाती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे जरूरी टिप्स, जिनका बारिश के दौरान ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
Riding a Bike in Rain - फोटो : For Reference Only
बाइक को तुरंत स्टार्ट न करें
अगर आपकी बाइक सड़क में जलभराव में डूब गई है, तो पहला काम यह करें कि मोटरसाइकिल को स्टार्ट न करें। क्योंकि यह पानी मोटरसाइकिल के इलेक्ट्रिक सिस्टम, व्हील बेयरिंग, एग्जॉस्ट, इनटेक और ब्रेक के साथ इंजन के अंदर भी जा सकता है। यदि आप इस दौरान बाइक को स्टार्ट कर देते हैं, तो इसके इलेक्ट्रिक सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। सड़कों में इकट्ठा हो गए बरसाती जल में काफी गंदगी जमा हो जाती है। फिर यह गंदगी आपके बाइक के सिस्टम के अंदर पहुंचकर वाहन को नुकसान पहुंच सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
Riding a Bike in Rain - फोटो : अमर उजाला
बैटरी की तार हटा दें
अगर आपकी बाइक बारिश के पानी में डूब गई है, तो इसकी बैटरी को तुरंत डिस्कनेक्ट करें। इससे बाइक का इलेक्ट्रिक सिस्टम सुरक्षित हो जाता है। बैटरी को डिस्कनेक्ट करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि, आजकल कई ऐसी एडवांस्ड बाइक्स हैं, जिनका इंजन भले ही बंद हो, लेकिन बैटरी के जरिए इलेक्ट्रिक की सप्लाई जारी रहती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक ग्राउंडिंग को रोकने के लिए बैटरी को डिस्कनेक्ट करना बेहद जरूरी होता है। 

4 of 6
Riding a Bike in Rain - फोटो : अमर उजाला
स्पार्क प्लग भी हटाएं
यदि मोटरसाइकिल के अंदर पानी चली गई है तो बैटरी के अलावा स्पार्क प्लग को भी हटा देना चाहिए हैं। पानी के कारण स्पार्क प्लग के धागे खराब हो सकते हैं। ज्यादा समय तक इन्हें पानी में छोड़ देने पर पानी में मौजूद मिट्टी इन पर जम सकती है, जिसके बाद इनकी सफाई काफी मुश्किल हो जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Riding a Bike in Rain - फोटो : For Reference Only
अंदर पहुंचे पानी को निकालें
यदि आपकी बाइक में बारिश का पानी घुस गया है तो इसे दोनों तरफ नीचे झुकाएं। भारी मोटरसाइकिलों के झुकाना काफी चुनौतीपूर्ण काम साबित हो सकता है। लेकिन, वाहन निर्माता द्वारा दिए गए उपकरणों के जरिए मोटरसाइकिल के पैनल कवर को खुद खोल सकते हैं। लेकिन ऐसी तभी करना चाहिए जब आपको इसके बारे में जानकारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bike Service - फोटो : For Reference Only
मैकेनिक से कराएं जांच
भले ही आपको कितनी भी जानकारी हो और आपने अपने स्तर पर कुछ टिप्स का पालन किया हो, लेकिन बाइक को सर्विस सेंटर या किसी मैकेनिक के पास जरूर ले जाएं। आज के दौर की मोटरसाइकिलों में फ्यूल-इंजेक्शन इंजन होते हैं, जिनका ज्यादा ध्यान रखना होता है। नई हाइटेक बाइक्स में बारिश का पानी ईसीयू और इलेक्ट्रिक पार्ट्स को जल्दी नुकसान पहुंचा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें