फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Car Discounts: ह्यूंदै की कारों पर मिल रही है बंपर छूट, जानें किस मॉडल पर कितना है डिस्काउंट

Thu, 14 Jul 2022 03:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाहन निर्माता ग्राहकों को लुभाने और अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने जुलाई में अपनी कारों पर भारी छूट दे रही है।
विज्ञापन
1 of 10
Hyundai Kona - फोटो : Hyundai
भारतीय बाजार में वाहनों की बिक्री बढ़ने से इस बात का इशारा मिल रहा है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पटरी पर लौट रही है। बाजार में ग्राहकों के बदले हुए तेवर को देखते हुए वाहन निर्माता ग्राहकों को लुभाने और अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने जुलाई में अपनी कारों पर 50,000 रुपये तक की छूट दे रही है। यहां जानें ह्यूंदै के किस मॉडल पर कितनी छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 10
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
1 जुलाई से 31 जुलाई के बीच वैध इस ऑफर में सैंट्रो, ग्रैंड आई10 निओस, आई20, ऑरा, एक्सेंट और कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी जैसी कारें शामिल हैं। ह्यूंदे ने इस महीने छूट योजना के हिस्से के रूप में सीएनजी किट वाले कुछ मॉडलों को भी शामिल किया है। हालांकि, कोरियाई कार निर्माता के प्रमुख मॉडल, जैसे वेन्यू, क्रेटा या अलकाजार, को जुलाई में छूट की पेशकश में शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 10
Hyundai Kona - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै के जुलाई ऑफर्स के तहत, सबसे बड़ी छूट Kona (कोना) इलेक्ट्रिक एसयूवी और Xcent (एक्सेंट) प्राइम मॉडल पर मिल रहे हैं। कंपनी इन दोनों मॉडल पर 50,000 रुपये तक की छूट दे रही है। 

4 of 10
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai
Hyundai Santro पर 28,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। जबकि कंपनी Grand i10 Nios मॉडल पर 48,000 रुपये तक की छूट दे रही है। 
विज्ञापन

5 of 10
Grand i10 Nios - फोटो : Amar Ujala
छूट पर पेश किए जाने वाले CNG मॉडल में Hyundai Grand i10 Nios को अधिकतम 23,000 रुपये तक की बेनिफिट्स के साथ खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 10
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै Santro Era (सैंट्रो एरा) वैरिएंट पर 23,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें नकद छूट और 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ-साथ 3,000 तक की कॉर्पोरेट छूट जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai India
CNG वैरिएंट पर 13,000 रुपये का फायदा मिलता है। लेकिन इसमें Era वैरिएंट की तरह नकद छूट नहीं है। Santro के अन्य सभी वैरिएंट्स पर 15,000 रुपये की नकद छूट के साथ 28,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। 

8 of 10
Hyundai Grand i10 Nios Turbo - फोटो : For Reference Only
Hyundai Grand i10 Nios Turbo वैरिएंट को 48,000 रुपये के बेनिफिट्स के साथ पेश किया गया है। ऑफर के तहत इस कार पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

9 of 10
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai
सीएनजी समेत अन्य वैरिएंट्स पर डिस्काउंट की रकम काफी कम है। Grand i10 Nios के CNG वैरिएंट पर 10,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। 
विज्ञापन

10 of 10
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai
Hyundai Aura पर भी 23,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। हालांकि ऑरा के सीएनजी वैरिएंट पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें