फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Challan: कहीं कैमरे ने काट तो नहीं दिया आपकी गाड़ी का चालान, ऐसे करें पता

Fri, 27 Dec 2024 03:22 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Check eChallan: यूं तो उल्लंघनकर्ताओं पर चालान करने का काम ट्रैफिक पुलिस करती है, लेकिन अब कई जगहों में पुलिस की जहग ऑटोमेटेड कैमरों ने ले ली है। खासकर ट्रैफिक लाइट और मुख्य चौक-चौराहों पर ये कैमरे आपकी गाड़ी के नंबर प्लेट को स्कैन कर चालान काट सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
challan car driving - फोटो : Adobe Stock
यूं तो उल्लंघनकर्ताओं पर चालान करने का काम ट्रैफिक पुलिस करती है, लेकिन अब कई जगहों में पुलिस की जहग ऑटोमेटेड कैमरों ने ले ली है। खासकर ट्रैफिक लाइट और मुख्य चौक-चौराहों पर ये कैमरे आपकी गाड़ी के नंबर प्लेट को स्कैन कर चालान काट सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Traffic policemen impose penalties on traffic offenders - फोटो : PTI
कई बार हमें पता ही नहीं चलता और गाड़ी का चालान कट गया होता है। चालान अधिक हो जाए और कई दिनों तक पता न चले तब परिवहन विभाग उसे जमा करने की सूचना देता है। ऐसे में जुर्माना भी बढ़ सकता है। जब आप किसी पुरानी गाड़ी को खरीद रहे हों तो ये जानना और भी जरूरी हो जाता है कि उसपर चालान तो पेंडिंग नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे ऑनलाइन E Challan कैसे चेक कर सकते हैं?
विज्ञापन

3 of 6
गाड़ी का चालान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
How To Check e-Challan Online
ट्रैफिक चालान कटा है या नहीं, इस बात का पता लगाने के लिए आपको ऑफिशियल साइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना होगा। आप तीन तरीकों से चालान की डिटेल्स निकाल सकते हैं, चालान नंबर, व्हीकल नंबर और डीएल नंबर।

4 of 6
Traffic Police - फोटो : ANI
अगर आपको चालान नंबर नहीं पता है तो आप गाड़ी का नंबर डालकर भी चालान का पता लगा सकते हैं। व्हीकल नंबर और कैप्चा डालकर जैसे ही आप Get Detail पर टैप करेंगे, आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ध्यान दें कि बिना ओटीपी डाले, आप लॉग-इन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
Traffic Jam - फोटो : Adobe Stock
ओटीपी डालते ही आपके सामने चालान की पूरी लिस्ट खुलकर आ जाएगी और आपको आपकी गाड़ी का नंबर, आपका नाम, चालान नंबर, किस राज्य में चालान कटा है, चालान डेट, चालान अमाउंट, स्टेटस, पेमेंट सोर्स, चालान प्रिंट, रसीद, पेमेंट लिंक जैसे जरूरी चीजें दिखने लगेंगी.
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Driving license - फोटो : demo pic,
अगर आपको लगता है कि आपका चालान गलत काटा गया है तो आप इसके लिए कोर्ट में अपील कर सकते हैं. अगर आपको पेमेंट सोर्स में NA दिख रहा है और पेमेंट लिंक में Status लिखा नजर आ रहा है तो इसका मतलब यह है कि आपका चालान कोर्ट चला गया है और अब आपको वर्चुअल कोर्ट के जरिए अपना चालान भरना होगा.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें