फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accidents: भारत में सबसे ज्यादा सड़क हादसे, गंभीर चिंता का विषय, किरेन रिजिजू ने की यह अपील

Mon, 24 Mar 2025 01:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए इसे हर नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। उन्होंने कहा, "सड़क सुरक्षा हर नागरिक के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमारे देश में दुनिया में सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।"
विज्ञापन
1 of 4
कार दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए इसे हर नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।

सड़क सुरक्षा का पालन जरूरी
रविवार को एएनआई से बातचीत में रिजिजू ने कहा कि भारत में सड़क हादसों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

उन्होंने कहा, "सड़क सुरक्षा हर नागरिक के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जब आप सड़क पर होते हैं, तो दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई नियम बनाए गए हैं। हमारे देश में दुनिया में सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।"

यह भी पढ़ें - तूझे भूलना तो चाहा, लेकिन भुला न पाए!: भारत की मशहूर टू-स्ट्रोक बाइक्स, जानें क्या थी इनकी खूबियां
विज्ञापन

2 of 4
घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : Amar Ujala
सांसदों की कार रैली में हुई चर्चा
रिजिजू, जो संसदीय कार्य मंत्री भी हैं, ने कॉन्सटीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित "संसद सदस्य कार रैली 2025" में भाग लिया। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री और सांसद भी शामिल हुए।

हर साल लाखों हादसे और हजारों मौतें
इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया था कि भारत में हर साल लगभग 4.8 लाख सड़क हादसे होते हैं, जिनमें करीब 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है और करीब 4 लाख लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं।

गडकरी ने यह भी बताया कि मरने वालों में 18 से 45 साल की उम्र के लगभग 1.4 लाख लोग शामिल होते हैं। जिनमें दो-पहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

यह भी पढ़ें - Porsche Taycan Facelift: पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट RWD हुई लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
विज्ञापन

3 of 4
सड़क हादसा - फोटो : संवाद
आर्थिक नुकसान और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर भी कारण
उन्होंने कहा कि इन सड़क हादसों की वजह से देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3 प्रतिशत तक का नुकसान होता है। साथ ही, उन्होंने इंजीनियरों की लापरवाही को भी इन हादसों के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि गलत प्लानिंग, कमजोर सड़क डिजाइन और खराब गुणवत्ता वाले परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह हैं।

सरकार का लक्ष्य
सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और इसका लक्ष्य 2030 तक सड़क हादसों की संख्या में 50 प्रतिशत तक की कमी लाना है।

यह भी पढ़ें - 2025 Aston Martin Vanquish: भारत में लॉन्च हुई सुपरकार 2025 एस्टन मार्टिन वैंक्विश, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन

4 of 4
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
इंडस्ट्री और सरकार के संयुक्त प्रयास की जरूरत
केंद्रीय मंत्री ने इस गंभीर मुद्दे से निपटने के लिए सरकार और उद्योग जगत के बीच संयुक्त प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नवाचार और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सकता है।

सड़क सुरक्षा शिक्षा भी जरूरी
उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को शिक्षित करना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता है, जिससे सड़क पर चलने वाले लोग सुरक्षित रह सकें। 
यह भी पढ़ें - 2025 BMW 3 Series LWB: बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस डीजल वेरिएंट हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें