Auto Expo 2020 Kia Sonet
- फोटो : AmarUjala
इंटीरियर
मारुति विटारा ब्रेजा में स्मार्टप्ले स्टूडियो के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंपोटेनमेंट सिस्टम, कूल्ड ग्लोव-बॉक्स, स्टोरेज के साथ स्लाइडिंग फ्रंट आर्म रेस्ट, क्रूंज कंट्रोल, हाई एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, क्लाइमेट कंट्रोल, कप होल्डर के साथ सेंटर कंसोल जैसे फीचर मिलते हैं। वहीं सेफ्टी फीचर्स में डुअल एयरबैग्स, ईबीडी-एबीएस, रिअर पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर का फीचर मिलता है।
सोनेट में इस सेगमेंट में सबसे बड़ा 10.24 इंच का एचडी टचस्क्ररीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूवीओ कनेक्टिविटी, कूलिंग फंक्शन के साथ वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन मोड्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एलईडीसी साउंड मूड लाइटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। सोनेट में 6-एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट जैसे फीचर मिलते हैं।