फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 यूनीक फीचर्स की वजह से Maruti Ciaz पर भारी पड़ती है नई Honda City, जानें इनके बारे में

Wed, 16 Sep 2020 03:08 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
New Honda City Vs Maruti Ciaz - फोटो : Amar Ujala
पांचवी पीढ़ी की नई होंडा सिटी बाजार में कदम रख चुकी है और इसकी कीमत 10.89 लाख रुपये से शुरू है। नई सिटी में नया 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिल रहा है। जहां पेट्रोल इंजन 120 बीएचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है, जो डीजल इंजन 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। नई सिटी की लंबाई 4.55 मीटर, 1.75 मीटर चौड़ाई और 1.49 मीटर ऊंचाई है, जो पुराने वर्जन से ज्यादा है। वहीं इसकी टक्कर ह्यूंदै वरना, फॉक्सवैगन वेंटो, स्कोडा रैपिड, टोयोटा यारिस और मारुति सियाज से है। लेकिन सबसे नजदीकी मुकाबला सियाज से है। जानते हैं नई होंडा सिटी के टॉप फीचर्स, जो सियाज में नहीं मिलते।
 
विज्ञापन

2 of 11
2020 Honda City LED Headlamps - फोटो : Honda

ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैंप्स

नई होंडा सिटी एलईडी हेडलैंप्स के साथ आती है, जो टॉपप वैरिएंट्स में मिलते हैं। वहीं टॉप वैरिएंट्स में ऑटोमैटिक डे-नाइट हेडलैंप्स का भी फीचर मिलता है, जो खास उन लोगों के लिए दिया गया है, जो हेडलाइट को स्विचऑफ करना भूल जाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 11
Honda City electric sunroof - फोटो : Honda

इलेट्रिक सनरूफ     

इस सेगमेंट में ह्यूंदै वरना और सिटी ही हैं, जो अपनी गाड़ियों में इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर दे रही हैं। हालांकि भारत में मौसमी हालातों के चलते आम लोगों में सनरूफ कल्चर ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है, लेकिन अब तमाम कॉम्पैक्ट एसयूवी इस फीचर के साथ आ रही हैं और युवा खरीदार इसे पसंद भी कर रहे हैं।

4 of 11
ciaz - फोटो : Maruti Suzuki

डीजल इंजन

सियाज की बात करें, तो मारुति पहले ही एलान कर चुकी है कि वह अपनी गाड़ियों में डीजल इंजन नहीं देगी। लेकिन होंडा सिटी में यह विकल्प मिलता है। नई सिटी में 1.5 लीटर का डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं इस सेगमेंट में वरना भी डीजल इंजन के साथ आती है।
विज्ञापन

5 of 11
Honda City Hill assist - फोटो : Honda

हिल स्टार्ट असिस्ट

ये एक ऐसा फीचर है, जो इस सेगमेंट की किसी कार में नहीं मिलता है। अभी तक ये फीचर केवल कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों में ही मिलता रहा है। अक्सर ऐसा होता है कि जब किसी ऊंचे चढ़ाई वाले इलाके में गाड़ी चला रहे हैं, तो क्लच छोड़ते ही कार पीछे की तरफ आने लगती है, लेकिन हिल स्टार्ट असिस्ट नीचे आने से रोकता है।
 
विज्ञापन

6 of 11
honda city Digital Instrument Cluster - फोटो : Honda

सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

नई सिटी में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो प्रीमियम फीचरर्स में शामिल है। इसमें स्पीडोमीटर तो एनालॉग है लेकिन आरपीएम मीटर डिजिटल है। वहीं इसमें फ्यूल इकोनॉमी, जी-मीटर या ट्रिप मीटर और ओडोमीटर का ऑप्शन मिलता है।
 
विज्ञापन

7 of 11
honda city 6 airbags - फोटो : Honda

छह एयरबैग्स

नई होंडा सिटी में सेफ्टी का भी खास ख्याल रखा गया है। नई सिटी के टॉप वैरिएंट में चह-एयरबैग्स मिलते हैं। जिनमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स स्टैंडर्ड, दो साइड एयरबैग्स और दो कर्टेन एयरबैग्स मिलते हैं।
 

8 of 11
Honda City - फोटो : Honda

व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल

इस फीचर का फायदा यह है कि यह व्हीकल को स्लिप होने से बचाता है। वाहन जब तेज रफ्तार में होता है तो अचानक से टर्न लेते वक्त फिसलने का खतरा रहता है। वहीं यह फीचर सिटी को स्पोर्टी फीलिंग भी देता है।
 

9 of 11
2020 Honda City TPMS - फोटो : Honda

टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

सरकार ने हाल ही में इस संबंध में नोटिफिकेशन निकाला है। लेकिन होंडा सिटी के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर इसका आइकन बना है, जो टायर में हवा कम होने या पंक्चर होने पर आपको सूचित कर देगा।
 

10 of 11
Honda Connect - फोटो : Honda

इंटरनेट कार टेक्नोलॉजी  

फिलहाल इस सेगमेंट में यह केवल वरना और होंडा सिटी में ही मिल रहा है। इंटरनेट कार टेक्नोलॉजी इस समय काफी पॉपुलर है। होंडा ने अपनी कार में इनबिल्ट अलेक्सा सिस्टम दिया है। साथ ही टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा।
 
विज्ञापन

11 of 11
Lane Watch Camera - फोटो : Honda

लेन वॉच कैमरा

इस सेगमेंट में यह पहली बार किसी गाड़ी में दिया गया है। इस फीचर का फायदा यह है कि इसमें ORVMs में कैमरा लगा होता है, जिससे साइड में चल रही कार के बारे में पता चल जाता है। वहीं कोई कार अगर साइड में आ रही है या टर्न ले रही है तो आपको इस कैमरे की मदद से पता चल जाएगा।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें