फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICOTY 2023: किआ ने ICOTY में जीते दो पुरस्कार, कैरेंस बनी इंडियन कार ऑफ द ईयर, EV6 को मिला ग्रीन कार अवार्ड

Fri, 13 Jan 2023 04:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Myung-sik Sohn, CSBO and Hardeep Singh Brar, NHSM, Kia India receiving ICOTY 2023 for Kia Carens - फोटो : Kia India
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों में से एक Kia India (किआ इंडिया) ने ICOTY 2023 में बड़ी जीत दर्ज की है। Kia Carens को इंडियन कार ऑफ द ईयर (ICOTY) 2023 का ताज पहनाया गया और Kia EV6 ने ICOTY ने ग्रीन कार अवार्ड 2023 जीता। इसके साथ, किआ एक ही वर्ष में दो ICOTY पुरस्कार जीतने वाला पहला ब्रांड बन गया है। 
विज्ञापन

2 of 8
Kia Carens - फोटो : Kia India
ऑटोमोटिव जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AJAI) के तत्वावधान में आयोजित ICOTY पुरस्कार देश में सबसे प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव पुरस्कार हैं। और इन्हें अक्सर भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग के ऑस्कर भी कह दिया जाता है। पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ नई कार का एक विशेषज्ञ और स्वतंत्र निर्णय है। अत्यधिक अनुभवी जूरी सदस्य एक निर्णायक विजेता को चुनने के लिए जिम्मेदार होते हैं। मूल्य, ईंधन दक्षता, स्टाइल, आराम, सेफ्टी, परफॉर्मेंस, व्यावहारिकता, टेक्निकल इनोवेश, वेल्यू फॉर मनी और भारतीय ड्राइविंग परिस्थितियों के लिए उपयुक्तता जैसे मानदंड खास तौर पर अहम कारक हैं जो विजेता का फैसला करते समय ध्यान में रखे जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
Kia EV6 - फोटो : Kia India
किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ ताए-जिन पार्क ने कहा, "किया परिवार में हम सभी के लिए यह गर्व का क्षण है। हम एक नहीं बल्कि दो प्रतिष्ठित ICOTY सम्मानों से सम्मानित होने के लिए पूरी तरह से उत्साहित हैं - Kia Carens ने प्रतिष्ठित 'इंडियन कार ऑफ द ईयर' जीता और हमारे प्रमुख ईवी, EV6 ने ICOTY 'ग्रीन कार अवार्ड 2023 द्वारा ICOTY' के रूप में तमगा जीता। हम इस मान्यता के लिए प्रतिष्ठित ICOTY जूरी सदस्यों के आभारी हैं। यह ब्रांड किआ के लिए एक अच्छी तरह से योग्य मान्यता है और हमारे तकनीकी कौशल, क्षमताओं और भारतीय बाजार की समझ के बारे में बहुत कुछ बताता है। यह भारत में हमारी सफल यात्रा का एक सच्चा प्रतिबिंब है और एक प्रेरणादायक कल के लिए काम करते रहने और योगदान देने के लिए एक महान प्रेरणा है।"

4 of 8
Kia Carens - फोटो : Kia India
Kia Carens के फीचर्स
Kia Carens MPV वाहन निर्माता का एक और मेड-इन-इंडिया वैश्विक उत्पाद है जो एक फैमिली कार होने के साथ ही SUV की स्पोर्टीनेस के साथ आता है। Kia Carens आधुनिक भारतीय परिवारों के लिए डिजाइन किया गया एक आरामदायक और विशाल तीन-पंक्ति सीटर रीक्रिएशनल (मनोरंजनात्मक) व्हीकल है। यह वाहन कई फर्स्ट-इन-क्लास फीचर्स के साथ आता है। इसमें 26.03 सेमी (10.25") नेक्स्ट जेनरेशन किआ कनेक्ट के साथ एचडी टचस्क्रीन नेविगेशन, 8 स्पीकर के साथ बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरस और बैक्टीरिया सुरक्षा के साथ स्मार्ट प्योर एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, दूसरी पंक्ती की सीट वन टच ईजी इलेक्ट्रिक टंबल और स्काईलाइट सनरूफ जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
Kia Carens - फोटो : Kia India
Kia Carens के सेफ्टी फीचर्स
सभी ट्रिम लेवल दमदार 10 हाई-सेफ्टी पैकेज को स्टैंडर्ड तौर पर पेश करते हैं जिसमें 6 एयरबैग, वीएसएम, एचएसी, ईएससी, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक शामिल हैं, जो किआ केरेन को पारिवारिक ड्राइव के लिए सुरक्षित बनाता है। 
विज्ञापन

6 of 8
Kia Carens - फोटो : Kia India
Kia Carens का पावर और गियरबॉक्स
किआ कैरन्स तीन पावरट्रेन विकल्पों - स्मार्टस्ट्रीम 1.5 पेट्रोल, स्मार्टस्ट्रीम 1.4 टी-जीडीआई पेट्रोल और 1.5 सीआरडीआई वीजीटी डीजल के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा, ग्राहकों को तीन ट्रांसमिशन विकल्पों - 6MT, 7DCT और 6AT में से चुनने का विकल्प भी मिलता है। वाहन को प्रीमियम से लग्जरी ट्रिम्स में 7-सीटर ऑप्शन में पेश किया जाता है, जबकि लग्जरी प्लस ट्रिम 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
विज्ञापन

7 of 8
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia India
Kia EV6
Kia EV6 (किआ ईवी6) देश में किआ का पहला इलेक्ट्रिक वाहन है और इसे किआ के डेडिकेटेड ईवी प्लेटफॉर्म, इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी) पर बनाया गया है। वाहन में अत्यधिक प्रभावशाली रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज, अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग क्षमताएं और एक विशाल, हाई-टेक इंटीरियर है। 
विज्ञापन

8 of 8
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
Kia EV6 की बैटरी और रेंज
इसमें 800-वोल्ट अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग क्षमता है, जिसमें 350-kW चार्जर का उपयोग करके 10-80 प्रतिशत चार्ज करने में 18 मिनट से भी कम समय लगता है। अपनी चार्जिंग क्षमताओं के साथ, EV6 को भारत में एक लंबी दूरी (77.4 kWh) बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 708 किमी (ARAI प्रमाणित) तक की रेंज देने का वादा करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें