दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia (किआ) भारत के लिए अपने लेटेस्ट मॉडल की कीमत का एलान करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सेल्टोस, सोनेट और कार्निवल के बाद देश में किआ की चौथी कार Carens (कैरेंस) मंगलवार, 15 फरवरी 2022 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने Kia Carens को पिछले साल दिसंबर में पेश किया था।
बुकिंग जारी
किआ ने इस साल की शुरुआत में आंध्र प्रदेश में अनंतपुर मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में अपनी तीन-पंक्ति एमपीवी या रिक्रिएशनल व्हीकल (आरवी) कैरेंस का उत्पादन शुरू कर दिया। जिसके बाद कार डीलरशिप तक पहुंचने लगी थी। कंपनी ने अपनी इस नई कार के लिए जनवरी में बुकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
2 of 6
Kia Carens First Car roll out from Anantapur Plant
- फोटो : Kia
बुकिंग राशि
किआ इंडिया ने ग्राहकों के लिए 14 जनवरी 2022 से प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक किआ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और किआ इंडिया की किसी भी अधिकृत डीलरशिप के जरिए 25,000 रुपये की बुकिंग राशि के साथ अपनी पसंद का वाहन बुक कर सकते हैं। किआ के मुताबिक कैरेंस को पहले 24 घंटों के भीतर ही 7,738 बुकिंग्स के साथ बाजार से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल चुका है।
विज्ञापन
3 of 6
Kia Carens
- फोटो : Kia India
मुकाबला
Kia Carens कंपनी की ओर से लेटेस्ट 'मेड-इन-इंडिया' पेशकश है। किआ कैरेंस फैमिली कार की खूबियों और एसयूवी की स्पोर्टीनेस को एक साथ लाती है। आगामी तीन-पंक्ति एमपीवी या रिक्रिएशनल व्हीकल (आरवी) का भारतीय बाजार में मुकाबला Hyundai Alcazar (ह्यूंदै अलकाजार) और Tata Safari (टाटा सफारी) जैसे प्रतिद्वंद्वियों से होगा।
4 of 6
Kia Carens
- फोटो : Kia India
इंजन और फीचर्स
किआ कैरेंस को पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन में पेश किया गया है, इसमें 7DCT और 6AT सहित कई ट्रांसमिशन विकल्प शामिल हैं। यह कार नेक्स्ट-जेनरेशन किआ कनेक्ट ऐप के साथ 66 कनेक्टेड फीचर्स, फ्लेक्सिबल सीटिंग ऑप्शंस, ट्रे के नीचे स्लाइडिंग टाइप सीट, रिट्रैक्टेबल सीटबैक टेबल, रियर डोर स्पॉट लैंप और तीसरी पंक्ति में बोतल और गैजेट होल्डर जैसे फीचर्स से लैस है।
विज्ञापन
5 of 6
Kia Carens
- फोटो : Kia India
10 हाई-सेफ्टी पैकेज
इस व्हीकल के तीसरी रो में भी अच्छी-खासी जगह मिलती है। इस कार की सभी खूबियां इसे एक फुल फैमिली कार बनाती हैं। किआ कैरेंस सभी ट्रिम्स में स्टैंडर्ड के रूप में रोबस्ट 10 हाई-सेफ्टी पैकेज से लैस है, जिसमें 6 एयरबैग एबीएस, ईएससी, वीएसएम, हिल असिस्ट, डीबीसी शामिल हैं। यह सब इसे भारतीय सड़कों पर सबसे सुरक्षित वाहनों में से एक बनाते हैं।
80 देशों में किया जाएगा निर्यात
यह ग्राहकों को वैल्यू फॉर मनी देती है, इसके साथ ही साथ आधुनिक भारतीय परिवारों को एक सबसे बेहतरीन विकल्प प्रदान करती है। इसके अलावा, किआ कैरेंस अपना खुद का एक नया सेगमेंट तैयार करने और इसे परिभाषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। बड़े पैमाने पर उत्पादन से पहले किआ कैरेंस का विभिन्न टैरेन और स्टिमुलेटेड कंडीशन में परीक्षण किया गया है। किआ कैरेंस का निर्माण भारत में किया जाएगा और इसे 80 से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगा।