Kia India (किआ इंडिया) ने अपनी तीन-पंक्ति वाली एसयूवी Kia Carens (किआ कैरेंस) का गुरुवार को वर्ल्ड प्रीमियर किया। आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने के बाद सेल्टोस, कार्निवल और सॉनेट के बाद भारत में किआ का चौथा उत्पाद होगा।
Kia India (किआ इंडिया) ने अपनी तीन-पंक्ति वाली एसयूवी Kia Carens (किआ कैरेंस) का गुरुवार को वर्ल्ड प्रीमियर किया। आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने के बाद सेल्टोस, कार्निवल और सॉनेट के बाद भारत में किआ का चौथा उत्पाद होगा। अपनी लेटेस्ट तीन-पंक्ति एसयूवी Carens के साथ किआ इंडिया उन बड़े परिवारों को लुभाने की कोशिश कर रही है जो अभी भी फीचर्स से भरे वाहन में एक एसयूवी की स्पोर्टीनेस पसंद करते हैं।
मुकाबला
Kia Carens लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में Hyundai Alcazar, Tata Safari और Mahindra XUV700 जैसी बड़ी एसयूवी को टक्कर देने के लिए तैयार है। इन तीनों कारों को भारत में इसी साल लॉन्च किया गया है और ये 20 लाख रुपये से कम, तीन-पंक्ति एसयूवी सेगमेंट में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही हैं। कई लोगों का मानना है कि इस सेगमेंट में विकास की काफी संभावनाएं हैं।
कब होगी लॉन्च
किआ ने भारत में कैरेंस का ग्लोबल प्रीमियर करने का विकल्प चुना और यह कार सबसे पहले भारत में ही लॉन्च होगी। इससे यह भी पता चलता है कि दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता भारतीय बाजार से जुड़े महत्व को समझते हैं। कैरेंस का निर्माण आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में किआ प्लांट में किया जाएगा। किआ कैरेंस, भारत के साथ-साथ चुनिंदा बाजारों में 2022 की पहली तिमाही से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
2 of 9
Kia Carens
- फोटो : Kia India
अपनी श्रेणी में कई लीडिंग फीचर्स
आधुनिक भारतीय परिवारों के लिए डिजाइन की गई किआ कैरेंस एक आरामदायक और विशाल तीन-रो वाली एसयूवी है, जिसका व्हीलबेस अपने सेगमेंट में सबसे लंबा है। भारत में पहली बार कार के सभी ट्रिम्स में हाई-सिक्योर सेफ्टी पैकेज को स्टैंडर्ड फीचर के रूप में दिया गया है, जिसमें छह एयरबैग शामिल हैं, जो इसे भारत में सबसे सुरक्षित वाहनों में से एक बनाते हैं। किआ कैरेंस एक कनेक्टेड कार भी है, जो अपनी श्रेणी में कई लीडिंग फीचर्स के साथ आती है। इसी के साथ यह इंडस्ट्री में नए स्टैंडर्ड कायम करती है।
किआ के प्रेसिडेंट और सीईओ ने ये कहा
किआ कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट और सीईओ हो सुंग सोंग ने कहा, "अपने बोल्ड डिजाइन, हाई-टेक फीचर्स और उद्योग की अग्रणी सुरक्षा प्रणालियों के साथ किआ कैरेंस फैमिली व्हीकल के लिए पूरी तरह से नया सेगमेंट और उद्योग में बेंचमार्क बनाने के लिए तैयार है।" सुंग सोंग ने कहा, "भारत में कैरेंस लॉन्च करने को लेकर किआ विशेष रूप से सम्मानित महसूस कर रही है, जहां नए विचार और इनोवेशन आकार ले रहे हैं। हमें विश्वास है कि किआ कैरेंस आधुनिक परिवारों को उनके रोजाना की ड्राइविंग के साथ ही फैमिली के साथ लॉन्ग ड्राइव में सार्थक अनुभव देगी।"
विज्ञापन
3 of 9
Kia Carens
- फोटो : Kia India
किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ ने क्या कहा
किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ ताए-जिन पार्क ने कहा, "भारत विविधताओं से भरा देश है, और यहां के लोगों की अलग-अलग प्राथमिकताएं हैं। मेरा मानना है कि यह सबसे रोमांचक सोच है, जिसे हमने कैरेंस को विकसित करते समय अपनाने का प्रयास किया। यह एक सुरक्षित कार है, फीचर्स से लैस है, इसके डिज़ाइन में कलात्मकता है, और यह उत्तम दर्जे का आराम देती है। इसमें वह सब कुछ है जो एक आधुनिक भारतीय परिवार अपने वाहन में चाहता है। सभी पहलुओं में कैरेंस, किआ की ओर से एक और सच्ची ग्राहक-केंद्रित पेशकश है। यह वाहन परिवार के आने-जाने में क्रांतिकारी बदलाव और इसे फिर से परिभाषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह हमारे समझदार भारतीय ग्राहकों को समर्पित एक और गेम-चेंजिंग उत्पाद है।"
4 of 9
Kia Carens
- फोटो : Kia India
किआ कैरेंस की खासियतें
किआ कैरेंस अपने बोल्ड डिजाइन और क्लास-लीडिंग फीचर्स के साथ ग्राहकों पर हमेशा के लिए छाप छोड़ती है। इसका डायनेमिक और बोल्ड उपस्थिति इसे एसयूवी जैसा रोड प्रेजेंस देता है। वहीं, इसका इंटीरियर डिजाइन बहुपयोगी फीचर्स से भरा हुआ है
किआ कैरेंस पेट्रोल और डीजल, दोनों पावरट्रेन की पेशकश करते हुए 7DCT और 6AT सहित कई ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आती है। यह अपने ग्राहकों को चुनने की आजादी देती है। कार कई व्यावहारिक फीचर्स से भी लैस है, जो ग्राहकों के जीवन को आसान बनाती है। नेक्स्ट-जेनरेशन किआ कनेक्ट ऐप जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लेकर फ्लेक्सिबल सीटिंग ऑप्शंस और अंडर ट्रे स्लाइडिंग टाइप सीट, रिट्रैक्टेबल सीटबैक टेबल, रियर डोर स्पॉट लैंप तथा तीसरी रो में बॉटल और गैजेट होल्डर जैसी सुविधाओं के साथ किआ कैरेंस सही मायने में ऑटोमोटिव व्यावहारिकता को फिर से परिभाषित करती है।
किआ कैरेंस कई क्लास-लीडिंग फीचर्स से लैस है, जो इसे भारत में मौजूदा फैमिली वाहनों में आगे लाकर खड़ा करते हैं। इसके अलावा, कार थ्री-रो सीटर सेगमेंट में बहुत जरूरी उत्साह लाती है। इसमें शामिल हैं-
1. नेक्स्ट जनरेशन किआ कनेक्ट के साथ 26.03 सेमी (10.25") एचडी टचस्क्रीन नेविगेशन सिस्टम
2. 8 स्पीकर वाला BOSE प्रीमियम साउंड सिस्टम
3. केबिन के अंदर 64 रंगों वाली एम्बिएंट मूड लाइटिंग
4. वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षा देने वाला स्मार्ट प्योर एयर प्यूरीफायर
5. हाई-सिक्योर सेफ्टी स्टैंडर्ड पैकेज-(6 एयरबैग, ईएससी+वीएसएम+एचएसी+डीबीसी+एबीएस+ बीएएस, सभी ट्रिम्स में ऑल व्हील डिस्क ब्रेक मानक)
6. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
7. मल्टी ड्राइव मोड्स (स्पोर्ट/इको/नॉर्मल), जिन्हें एम्बिएंट मूड लाइटिंग से जोड़ा गया है।
8. दूसरी रो की सीट में "वन टच इज़ी इलेक्ट्रिक टम्बल"
9. स्काईलाइट सनरूफ
10. सेगमेंट में सबसे लंबे व्हीलबेस के साथ बड़ा केबिन स्पेस
विज्ञापन
5 of 9
Kia Carens
- फोटो : Kia India
लुक और डिजाइन
किआ कैरेंस का एक्सटीरियर कंपनी की नवीनतम डिजाइन डिलॉसफी - 'ओपोजिट्स यूनाइटेड' को पेश करता है। एसयूवी जैसा एक्सटीरियर डिजाइन किआ कैरेंस के आत्मविश्वास और इनोवेशन को दर्शाता है। अपने बोल्ड साइड प्रोफाइल में किनारों पर कैरेक्टर लाइंस और रिच वॉल्यूम के साथ, कैरेंस की डिजाइन इसे स्पोर्टी लुक देने के साथ ही बेहद खूबसूरत कार बनाती है। मॉर्डर्न और हाई-टेक डिज़ाइन, आकर्षक फीचर्स और बेमिसाल खूबसूरती वाली कैरेंस युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। हाई-टेक डिटेल्स के साथ इसका फ्रंट भाग स्पोर्टी और स्टेबल स्टांस पेश करता है। हेडलैम्प्स में डीआरएल को किआ की नई सिग्नेचर लाइटिंग कॉन्सेप्ट - 'द स्टार मैप' के आधार पर डिजाइन किया गया है। ऊपरी ग्रिल में हॉरिजोन्टल क्रोम गार्निश और निचले बम्पर में फ्रेम-टाइप क्रोम गार्निश एक जोशीले बाघ के चेहरे जैसा प्रतीत होता है। एसयूवी जैसा साइड प्रोफाइल, पुश बैक ए-पिलर के साथ हाई फ्रंटएंड, और अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ एक सीधी छत इसे एक ताकतवर रिक्रिएशनल व्हीकल बनाती है।
जहां कार अपने स्लिम डीएलओ ग्राफिक के साथ स्लीक और डायनेमिक दिखती है, वहीं यह एक मल्टी-सीटर वाहन के रूप में आरामदायक हेडरूम भी प्रदान करती है। पीछे की तरफ, मजबूत सेक्शन पर कॉम्बिनेशन लैंप कैरेंस को देखने में चौड़ी और मजबूत कार बनाती है। स्टार मैप एलईडी इसे हाइटेक फील देती है, और थ्री डी क्रोम गार्निश इसके स्पोर्टी लुक प्रदान करती है। किआ कैरेंस को तीन नए रंगों के साथ पेश किया गया हैं - अजूराइट मिनरल्स से प्रेरित मिस्टीरियस इंपीरियल ब्लू, एक यूनीक लुक के लिए लो सैचुरेशन मॉस ब्राउन, और मैटल पार्टिकल्स के साथ स्पार्कलिंग सिल्वर, यह पेंट में जीवंतता का एहसास देता है।
विज्ञापन
6 of 9
Kia Carens
- फोटो : Kia India
इंटीरियर 'जॉय फॉर रीजन' पर आधारित
किआ कैरेंस का इंटीरियर 'जॉय फॉर रीजन' पर आधारित है। यह आरामदायक खूबसूरती के साथ एक खास आनंद देती है। किआ कैरेंस की ढेरों डिजाइन डिटेल पर गहराई से काम किया गया है, जो कुल मिलाकर इसे एक शानदार कार बनाते हैं। इस कार को तैयार करने के लिए किआ ने भारतीय परिवारों की जीवन शैली और जरूरतों पर व्यापक रिसर्च की है।
इसका खूबसूरत इंटीरियर दिलकश रंगों, ढेरों स्टोरेज स्पेस वाले एक शानदार लेआउट के साथ पेश किया गया है जो इसमें सफर करने वाले सभी लोगों को आरामदायक अहसास देता है। डैशबोर्ड में एक बड़ा हाई-ग्लॉस ब्लैक पैनल है जो इसके डिज़ाइन को और भव्यता प्रदान करता है। वहीं इसके डोर ट्रिम देखने में बेहद स्टाइलिश हैं और अधिक स्टोरेज स्पेस पेश करने के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किए गए हैं। हवाई जहाज की सीटों से प्रेरित, कैरेंस की सभी तीन-सीट रो मैचिंग मटेरियल, पैटर्न और रंगों के साथ बेहद खूबसूरत दिखती हैं और साथ ही बहुत आरामदायक हैं। सेंटर स्विच को डिजाइन करने में खास ध्यान दिया गया है जिससे वे कैरेंस से मिलने वाले स्मार्ट एक्सपीरिएंस को सामने ला सकें। सेकेंड रो को भी अधिक फंक्शंस के साथ पेश किया गया है। इसमें इंटीग्रेटेड कम होल्डर के साथ वापस मुड़ने वाली सीटबैक टेबल दी गई है। इसके साथ ही आपके गैजेट को रखने के लिए भी जगह दी गई है। ये सभी फीचर्स एक आरामदायक यात्रा की गारंटी देते हैं। किआ कैरेंस के इंटीरियर को यात्रियों की विभिन्न जरूरतों के लिए स्टोरेज स्पेस और छोटी लेकिन बेहद जरूरी फीचर्स देने के लिए डिजाइन किया गया है।
कार के एक्सटीरियर एवं इंटीरियर डिजाइन से जुड़ी खूबियां:
1. स्टार मैप डीआरएल के साथ क्राउन ज्वेल हेडलैम्प्स
2. स्टार मैप एलईडी टेल लैंप
3. R-16 - 40.62 (16") डुअल टोन क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स
4. टू टोन साइड डोर गार्निश
5. डायमंड नरलिंग पैटर्न के साथ क्रोम रियर बंपर गार्निश
6. रियर स्किड प्लेट - ब्लैक प्रीमियम हाय ग्लॉस
7. हाई-ग्लॉस ब्लैक साइड कवर के साथ इंटीग्रेटेड रियर स्पॉयलर
8. रियर सेंटर फेसिया रिफ्लेक्टर - कनेक्टेड टाइप
9. प्रीमियम रन अराउंड सिल्वर गार्निश के साथ सिंगल विंग टाइप एयर वेंट्स डिजाइन
10. खूबसूरत ब्लैक हाई ग्लॉस डैशबोर्ड
विज्ञापन
7 of 9
Kia Carens
- फोटो : Kia India
सेफ्टी फीचर्स
किआ कैरेंस असल मायनों में एक फैमिली कार है। यह कई एक्टिव सेफ्टी फीचर्स प्रदान करती है। यह मॉडल भारत में पहली बार हाई-सिक्योर सेफ्टी पैकेज के साथ पेश किया गया है। कैरेंस के सभी ट्रिम्स में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), हिल-असिस्ट कंट्रोल (एचएसी), डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल (डीबीसी), ब्रेक असिस्ट सिस्टम (बीएएस), हाईलाइन टीपीएमएस और ऑल व्हील डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में दिए गए हैं। जहां ईएससी कार को टैक्शन लॉस होने से बचाता है, वहीं एचएसी और डीबीसी ड्राइवरों को चढ़ाई और ढलान वाली सड़कों पर आत्मविश्वास से ड्राइव करने की सुविधा देते हैं। इसके अतिरिक्त, जब ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगाना और मुड़ना होता है, तो VSM कार को स्थिरता प्रदान करके अतिरिक्त सुरक्षा देता है। सुरक्षा पर फोकस को जारी रखते हुए, कंपनी ने कार के साथ फ्रंट-पार्किंग सेंसर, हाईलाइन टीपीएमएस और रेन-सेंसिंग वाइपर भी दिए हैं, जिससे ड्राइवर को हर समय ज्यादा आत्मविश्वास मिलता है और वे सामने की सड़क की स्थिति पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
किआ कनेक्ट
कैरेंस के साथ, कनेक्टेड कार प्लेटफॉर्म को अगली पीढ़ी के किआ कनेक्ट ऐप के साथ नया स्वरूप प्रदान किया गया है, इसके तहत पुराने यूवीओ सिस्टम को बदल दिया गया है। किआ कनेक्ट अब अतिरिक्त सुरक्षा और फीचर्स के साथ आधुनिक और रोमांचक फीचर्स पेश करता है। किआ कनेक्ट के प्रमुख अपडेट की बात करें तो ओटीए (ओवर द एयर) मैप और सिस्टम अपडेट को पहले से बेहतर बनाया गया है। इसके तहत अब किआ वर्कशॉप में आए बिना ही सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा सकता है। कैरेंस 60 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स से लैस होगी। सबसे खास बात यह है कि वाहन का AVNT अब दस स्थानीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
8 of 9
Kia Carens
- फोटो : Kia India
स्पेस और सुविधाएं
किआ कैरेंस व्यावहारिक जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यह कार स्पेस और आरामदायक फीचर्स के मामले में एक नया मानक स्थापित करती है। बड़ा केबिन स्पेस तीसरी-रो में आरामदायक लेगरूम प्रदान करता है। यह सब कार के अपनी श्रेणी में सबसे लंबे व्हीलबेस के कारण संभव हुआ है। दूसरी रो में वन टच इज़ी इलेक्ट्रिक टम्बल यात्री को कार में आसानी से प्रवेश करने और निकलने की सुविधा देता है। दूसरी रो में ज्यादा आराम के लिए रीलाइन और स्लाइड फ़ंक्शन भी हैं। अधिक जगह बनाने और रिक्लाइन फंक्शन के अलावा, अधिकतम कार्गो स्पेस देने के लिए तीसरी रो की सीटों को बूट के बराबर किया जा सकता है।
किआ कैरेंस को परिवार को सफर के दौरान अधिक सुविधाएं देने के लिए डिजाइन किया गया है। केबिन सराउंड 64 कलर एम्बिएंट मूड लाइटिंग हर समय एक शानदार माहौल तैयार कर देता है। वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और तीन ड्राइव मोड, जैसे कि स्पोर्ट्स, इको और नॉर्मल, ड्राइवर को बिना किसी परेशानी के ड्राइविंग की सुविधा प्रदान करते हैं। कैरेंस के सबसे अच्छे पहलुओं में से एक इस शानदार इंटीरियर स्पेस मैनेजमेंट है, जो वाहन को पर्याप्त स्टोरेज स्पेस प्रदान करने में सक्षम बनाता है। कार में कूलिंग कप होल्डर, कप एवं गैजेट माउंट के साथ रिट्रैक्टेबल सीट बैक टेबल, ट्रे के नीचे स्लाइडिंग टाइप सीट, इजी पुश रिट्रैक्टेबल कप होल्डर और स्लाइडिंग ट्रे दी गई हैं। इसके साथ ही कार को और आरामदायक बनाने के लिए डेडिकेटेड एयर फ्रेशनर माउंटिंग सिस्टम भी दिया गया है।