Kawasaki India (कावासाकी इंडिया) ने भारतीय बाजार में 2025 ZX-4RR मोटरसाइकिल को 9.42 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। यह पिछले मॉडल की तुलना में 32,000 रुपये की बढ़ोतरी है। नई कलर स्कीम के अलावा, मोटरसाइकिल में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसमें चार-सिलेंडर मोटर है। मोटरसाइकिल CBU यानी कंप्लीट बिल्ट यूनिट (पूरी तरह से निर्मित इकाई) रूट के जरिए आना जारी रखती है।
विज्ञापन
2 of 6
2025 Kawasaki Ninja ZX-4RR Motorcycle
- फोटो : Kawasaki India
कावासाकी ZX-4RR का इंजन पावर
कावासाकी ZX-4RR में 399 सीसी लिक्विड-कूल्ड, इन-लाइन फोर-सिलिंडर इंजन लगा है। यह इंजन 14,500 आरपीएम पर 76 बीएचपी का पावर और 13,000 आरपीएम पर 37.6 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। हाई-रेविंग इंजन 15,000 आरपीएम तक की रफ्तार पकड़ता है, जो इसे और भी शानदार बनाता है। और बाइक में रैम एयर इनटेक भी है जो पावर आउटपुट को लगभग 80 बीएचपी तक बढ़ा देता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ जोड़ा गया है। जबकि इसका कर्ब वेट सिर्फ 189 किलोग्राम है।
विज्ञापन
3 of 6
2025 Kawasaki Ninja ZX-4RR Motorcycle
- फोटो : Kawasaki India
कैसे हैं फीचर्स
कावासाकी निंजा ZX-4RR ट्रैक के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन मशीन है, जिसमें कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ पर्याप्त पावर का कंबिनेशन मिलता है। इसके फीचर्स की बात करें तो, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले, चार अलग-अलग राइडिंग मोड और कॉम्प्रीहेंसिव LED लाइटिंग शामिल हैं।
4 of 6
2025 Kawasaki Ninja ZX-4RR Motorcycle
- फोटो : Kawasaki India
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
मोटरसाइकिल में एक ट्रेलिस फ्रेम है जो हाई-टेंसाइल स्टील से बना है। हार्डवेयर कंपोनेंट्स में प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी के साथ 37 मिमी यूएसडी शोवा SFF-BP फ्रंट फोर्क्स शामिल हैं। जबकि पीछे प्रीलोड-एडजेस्टेबल शोवा BFRC लाइट मोनोशॉक मिलता है। ब्रेकिंग परफॉरमेंस के लिए फ्रंट में 290 मिमी डुअल सेमी-फ्लोटिंग डिस्क और रियर में सिंगल 220 मिमी डिस्क मिलती है। पहियों के लिए टायर की बात करें तो सामने 120/70 सेक्शन और पीछे 160/60 सेक्शन हैं।
विज्ञापन
5 of 6
2025 Kawasaki Ninja ZX-4RR Motorcycle
- फोटो : Kawasaki India
कलर स्कीम और मुकाबला
2025 के लिए, मोटरसाइकिल को लाइम ग्रीन/एबोनी/ब्लिजर्ड व्हाइट नामक एक नई कलर स्कीम मिलती है। निंजा ZX-4RR बाजार में अलग है, क्योंकि इसका कोई सीधा मुकाबला किसी बाइक से नहीं है, जो संभावित मालिकों के लिए इसकी अपील को बढ़ाता है।
2025 Kawasaki Ninja ZX-4RR Motorcycle
- फोटो : Kawasaki India
कावासाकी निंजा 650, निंजा 500 और निंजा 300 पर छूट
कावासाकी ने अपनी निंजा 650, निंजा 500 और निंजा 300 मोटरसाइकिलों पर ऑफर का एलान किया है। निंजा 300 पर 15,000 रुपये की छूट मिल रही है। जबकि निंजा 500 पर 10,000 रुपये की छूट मिल रही है। सबसे बड़ा ऑफर निंजा 650 पर है जिस पर 35,000 रुपये की छूट दी जा रही है। ये ऑफर सिर्फ 30 सितंबर तक ही वैध हैं।