फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: कर्नाटक सरकार ने टेस्ला को राज्य में निवेश के लिए किया आमंत्रित, कही यह बात

Fri, 23 Jun 2023 07:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tesla car - फोटो : Social Media
कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला इंक को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। राज्य सरकार ने टेस्ला से कहा कि यह भारत में कंपनी के विस्तार के लिए एक आदर्श जगह है, और यहां के अधिकारी कंपनी और उसके उद्यमों का समर्थन करने और जरूरी सुविधाएं देने के लिए तैयार हैं। टेस्ला ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि वह भारत में महत्वपूर्ण निवेश करना चाह रही है।
विज्ञापन

2 of 5
एलन मस्क के साथ पीएम मोदी - फोटो : Social Media
अमेरिका में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद, टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने कहा कि वह भारत को दुनिया भर के किसी भी अन्य बड़े देश की तुलना में ज्यादा संभावनाओं वाला देश मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी 2024 में देश की यात्रा करने की योजना है।

मस्क ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "मुझे विश्वास है कि टेस्ला भारत में होगी और हम मानवीय तौर पर जल्द से जल्द ऐसा करेंगे।" इसके साथ ही मस्क ने कहा, "हम किसी घोषणा पर जल्दबाजी नहीं करना चाहते, लेकिन मुझे लगता है कि इसकी पूरी संभावना है कि यह एक महत्वपूर्ण निवेश होगा, भारत के साथ एक रिश्ता होगा।"
विज्ञापन

3 of 5
एलन मस्क के साथ पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता, बीजिंग और वाशिंगटन के बीच सुस्त पड़ते रिश्तों का फायदा उठाने के लिए अमेरिकी कंपनियों के लिए निवेश के लिए एक वैकल्पिक गंतव्य के रूप में खुद को पेश कर रहा है। राज्य के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि अगर टेस्ला भारत में एक प्लांट लगाने पर विचार करती है, तो कर्नाटक अपनी बड़ी क्षमताओं के साथ "गंतव्य" है।

4 of 5
MB Patil - फोटो : ANI
मंत्री ने कहा, एक प्रगतिशील राज्य और इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के संपन्न केंद्र के रूप में, कर्नाटक टेस्ला और स्टारलिंक (लो अर्थ ऑर्बिट उपग्रह इंटरनेट प्रदाता) सहित मस्क के अन्य उद्यमों के लिए जरूरी सुविधाएं प्रदान करने और समर्थन करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tesla - फोटो : For Reference Only
पाटिल ने कहा, कर्नाटक अगले दो दशकों तक राज्य को आगे बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी और 'मैन्युफेक्चरिंग 5.0' का केंद्र बनने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में टेस्ला के विस्तार के लिए कर्नाटक आदर्श जगह है। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उन्होंने टेस्ला को "शब्दों और भावना" से निमंत्रण दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें