फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeep Compass, Meridian Price Hike: जीप कंपास और मेरिडियन फिर हुईं महंगी, जानें नई और पुरानी कीमतें

Sat, 05 Aug 2023 01:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jeep Compass 2022 - फोटो : Jeep India
Stellantis Group (स्टेलंटिस ग्रुप) का हिस्सा Jeep India (जीप इंडिया) ने अपनी Compass (कम्पास) और Meridian (मेरिडियन) एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दोनों मॉडल की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। जहां जीप कंपास 43,000 तक महंगी हो गई है, वहीं मेरिडियन की कीमत में 3.14 लाख रुपये तक का इजाफा किया गया है। वैरिएंट के आधार पर कीमतें अलग-अलग हैं। अपडेटेड कीमतें अब कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

2 of 4
2021 Jeep Compass SUV - फोटो : Jeep India
Jeep Compass
जीप कंपास अब सिर्फ तीन ट्रिम्स - स्पोर्ट, लिमिटेड और मॉडल-एस में उपलब्ध है। इसमें लिमिटेड और मॉडल-एस ट्रिम्स पर 4x2 और 4x4 ड्राइव ऑप्शंस मिलते हैं। एंट्री-लेवल स्पोर्ट 4x2 एमटी की कीमत में सबसे कम 29,333 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि टॉप-स्पेक कंपास मॉडल-एस (ओ) 4x4 एटी ट्रिम पर 43,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। जीप कंपास की कीमत अब 21.73 लाख रुपये से शुरू होती है जो टॉप मॉडल के लिए 32.07 लाख रुपये तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, भारत है। 
 
जीप कंपास वैरिएंट्स (अगस्त 2023) पुरानी कीमत (रुपये) नई कीमत (रुपये) अंतर (रुपये)
Compass Sport 4X2 MT 21.44 लाख 21.73 लाख 29.333
Compass Limited (O) 4X2 MT 25.64 लाख 25.99 लाख 35,000
Compass Model-S (O) MT 27.84 लाख 28.22 लाख  38,000
Compass Limited (O) 4x4 AT 29.44 लाख 29.84 लाख 40,000
Compass Model-S (O) 4x4 AT 31.64 लाख 32.07 लाख 43,000

 
विज्ञापन

3 of 4
Jeep Meridian X - फोटो : Jeep India
Jeep Meridian
इसी तरह, जीप मेरिडियन चार वैरिएंट्स - एक्स, लिमिटेड, लिमिटेड प्लस और अपलैंड एडिशन में उपलब्ध है। एंट्री-लेवल मेरिडियन एक्स की कीमत में न्यूनतम बढ़ोतरी 42,000 है, जबकि अपलैंड एडिशन की कीमत में अधिकतम बढ़ोतरी 3.14 लाख रुपये है। मेरिडियन रेंज की कीमतें अब 33.83 लाख रुपये से शुरू होती है, जो लिमिटेड प्लस एटी के लिए 38.61 लाख रुपये तक जाती है। सभी कीमतें भारत में एक्स-शोरूम हैं।
 
जीप मेरिडियन वैरिएंट्स (अगस्त 2023) पुरानी कीमतें (रुपये) नई कीमतें (रुपये) अंतर (रुपये)
Meridian X Edition 33.41 लाख 33.83 लाख 42,000
Meridian Limited (O) 4x2 MT 32.95 लाख 33.40 लाख 45,000
Meridian Limited (O) 4x2 AT 34.85 लाख 35.32 लाख 47,000
Meridian Limited Plus 4x2 AT 35.45 लाख 35.93 लाख 48,000
Meridian Limited (O) 4x4 AT 37.50 लाख 38.01 लाख 51,000
Meridian Limited Plus AT 38.10 लाख 38.61 लाख 51,000
Meridian Upland Edition 33.41 लाख 36.55 लाख 3.14 लाख
विज्ञापन

4 of 4
Jeep Meridian Upland - फोटो : Jeep India
इंजन पावर और गियरबॉक्स
दोनों मॉडलों में समान 2.0-लीटर मल्टीजेट II डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 168 बीएचपी का पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक शामिल हैं। जीप इंडिया ने इस साल की शुरुआत में कंपास पेट्रोल इंजन को बंद कर दिया था, जबकि कुछ हफ्ते पहले मेरिडियन के वैरिएंट लाइनअप में फेरबदल हुआ था। जहां कंपास 5-सीटर है, वहीं मेरिडियन 7-सीटर एसयूवी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें