फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeep Compass BS6 भारत में लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की नई कीमत और फीचर्स

Tue, 21 Apr 2020 03:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी Jeep India (जीप इंडिया) ने भारत में अपनी SUV (एसयूवी) कार Compass को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
Jeep Compass BS6 - फोटो : Jeep
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jeep Compass BS6 की आधिकारिक लॉन्चिंग के साथ ही इस एसयूवी की कीमतों का खुलासा भी हो गया है। BS4 मॉडल की तुलना में Jeep Compass BS6 की कीमत में 89,000 रुपये से लेकर 1.38 लाख रुपये तक का इजाफा हुआ है।  
विज्ञापन

इंजन
Jeep Compass BS6 163 PS 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 173 PS, 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जैसे विकल्प मिलते हैं। 

कीमत
Jeep Compass BS6 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत की शुरुआत 16.49 लाख रुपये से होती है जो 24.99 लाख रुपये तक जाती है। यानी इसकी शुरुआती कीमत में 89,000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं Compass BS6 डीजल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो पुराने BS4 मॉडल की तुलना में 1.38 लाख रुपये ज्यादा है। 

ये वेरिएंट्स बंद हुए
नए बीएस6 ईंधन मानकों के मुताबिक इंजन को अपडेट करने के साथ ही Jeep ने अब Compass SUV के एंट्री-लेवल Sport (स्पोर्ट) वेरिएंट को भी बंद कर दिया है। इसके साथ ही, अब Sport Plus (स्पोर्ट प्लस) वेरिएंट बेस वेरिएंट बन गया है। इसके अलावा, कंपनी ने Longitude (O) और Limited वेरिएंट को भी बंद कर दिया है। इसलिए अब इस मॉडल में सिर्फ Sport Plus, Longitude, Longitude Plus और Limited Plus  वेरिएंट ही उपलब्ध हैं। 

Sport Plus के फीचर्स
नई Jeep Compass BS6 Sport Plus की कीमत 16.49 लाख से 17.49 लाख रुपये के बीच है। फीचर्स की बात करें तो इसमें पावर एडजस्टेबल विंग मिरर्स, 16-इंच एलॉय व्हील्, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के साथ-साथ 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करते हैं। सेफटी फीचर्स की बात करें तो इसमें रियर डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल,  इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, दो एयरबैग और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

Compass Longitude के फीचर्स
Compass Longitude की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 19.40 लाख से 21.96 लाख रुपये के बीच है। Sport Plus वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के  अलावा इसमें कुछ अन्य फीचर्स मिलते हैं जैसे कि 17-इंच के अलॉय व्हील्स, एक पार्किंग कैमरा, पावर-फोल्डिंग विंग मिरर, कीलेस एंट्री और गो, साथ ही फ्रंट और रियर फॉग लैंप। 

Compass Longitude Plus के फीचर्स
Compass Longitude Plus की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 19.69 लाख से 22.86 लाख रुपये के बीच में है। Compass Longitude में मिलने वाले फीचर्स के अलावा इसमें रेल्स, बाइ-जेनॉन एचआईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल और लेदर सीट जैसे कुछ अन्य फीचर्स मिलते हैं। 

टॉप वेरिएंट Limited Plus की खासियतें
नई Jeep Compass BS6 के टॉप वेरिएंट Limited Plus की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 21.92 लाख से 24.99 लाख रुपये के बीच है। निचले मॉडल्स के अलावा इसमें और कुछ हाई एंड फीचर्स मिलते हैं जैसे, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल टोन कलर्स, एलईडी टेल-लाइट, 18-इंच अलॉय व्हील्स, लेदर अपहोल्सट्री, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और वाइपर, एक ऑटो-डिमिंग रियर-व्यू मिरर, 8.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8 तरह से एडजस्ट होने वाले पावर ड्राइवर सीट। 
विज्ञापन

मुकाबला
नई Jeep Compass BS6 का भारतीय बाजार में मुकाबला Volkswagen T-Roc (फॉक्सवैगन T-Roc) और Skoda Karoq (स्कोडा करॉक) जैसी एसयूवी से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें