Jaguar Land Rover India (जगुआर लैंड रोवर इंडिया) ने मंगलवार को भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी Jaguar I-Pace (जगुआर आई-पेस) को लॉन्च कर दिया है। Mercedes-Benz EQC (मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी) के बाद जगुआर आई-पेस दूसरी लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसे देश में लॉन्च किया गया है। यह जगुआर लैंड रोवर इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। जेएलआर इंडिया ने ई-एसयूवी Jaguar I-Pace की बुकिंग नवंबर 2020 से शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
2 of 9
Jaguar I-Pace
- फोटो : Jaguar
कई पुरस्कार जीत चुकी है कार
Jaguar I-Pace देश की प्रमुख ऑटो निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश कंपनी Jaguar Land Rover (JLR) के फ्लैगशिप उत्पादों में से एक है। इस एसयूवी ने कई पुरस्कार जीते हैं, जिसमें 2019 वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर, वर्ल्ड कार डिजाइन ऑफ द ईयर और वर्ल्ड ग्रीन कार शामिल हैं। इसके अलावा, जगुआर आई-पेस पहली कार थी जिसने एक साथ तीनों विश्व कार खिताब जीते।
विज्ञापन
3 of 9
Jaguar I-Pace
- फोटो : Jaguar
दमदार बैटरी
Jaguar I-PACE में 90 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है। इसे 100KW फास्ट चार्जिंग यूनिट की मदद से सिर्फ 45 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं एक 7kWh AC वाल बॉक्स चार्जर बैटरी को फुल चार्ज करने में 10 घंटे का समय लेता है। जगुआर लैंड रोवर का दावा है कि फुल चार्जिंग में यह कार 480 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।
4 of 9
Jaguar I Pace Electric SUV
- फोटो : JLR
पावर और स्पीड
Jaguar I-PACE में दो इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। यह 395 bhp का पावर और 696 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इससे I-PACE सिर्फ 4.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी AWD (ऑल व्हील ड्राइव) सिस्टम मिलता है।
विज्ञापन
5 of 9
Jaguar I Pace Electric SUV
- फोटो : JLR
आक्रामक डिजाइन
डिजाइन के लिहाज से, Jaguar I-Pace में जगुआर कार फैमिली के डिजाइन एलिमेंट्स देखे जा सकते हैं। इसमें एक सिग्नेचर जगुआर ग्रिल, एलईडी हेडलैंप और आक्रामक दिखने वाले एयर इंटेक्स मिलते हैं। हेडलैंप्स में मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी मिलती है। इससे ड्राइवर को घनी ट्रैफिक में भी आसानी से दिखाई देगा। कार के रियर में एलईडी टेल लैंप और कूपे स्टाइल की रूफलाइन मिलता है जिससे कार का लुक काफी आक्रामक नजर आता है।
विज्ञापन
6 of 9
Jaguar I Pace Electric SUV
- फोटो : JLR
शानदार फीचर्स
Jaguar I-Pace के केबिन में कार निर्माता के लेटेस्ट Pivi Pro इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिससे यह काफी फ्यूचरिस्टिक लगता है। इसमें 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। जगुआर I-Pace के केबिन के अंदर उपलब्ध शानदार फीचर्स में 16-स्पीकर 380 वाट मेरिडियन 3डी सराउंड ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, एक पीएम 2.5 एयर फिल्टर, पैनोरमिक सनरूफ, 8-वे एडजस्टेबल सेमी-पावर्ड लुक्सटेक स्पोर्ट सीट, इंटरैक्टिव ड्राइवर डिस्प्ले, 3डी सोलर कैमरा, ड्राइवर कंडीशन मॉनिटर, हेड-अप डिस्प्ले, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
7 of 9
Jaguar I-Pace
- फोटो : Jaguar
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से इस कार में 6-एयरबैग, एबीएस, ईएससी, आपातकालीन ब्रेक असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
8 of 9
Jaguar I Pace Electric SUV
- फोटो : JLR
कीमत
इलेक्ट्रिक एसयूवी Jaguar I-Pace की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.06 करोड़ रुपये है, जो 1.12 करोड़ रुपये तक जाती है। कंपनी ने I-PACE इलेक्ट्रिक एसयूवी के खरीदारों को दफ्तर और घर में बैटरी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए टाटा पावर के साथ एक करार किया है।
मुकाबला
बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी मिलती है। I-Pace मालिकों को कंप्लीमेंट्री 5 साल का सर्विस पैकेज, 5 साल का जगुआर रोडसाइड असिस्टेंस भी मिलता है। आई-पेस का मुकाबला Mercedes-Benz EQC (मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी) और आनेवाली Audi e-Tron (ऑडी ई-ट्रॉन) से होगा।