जहां दुनियाभर में ऑटो इंडस्ट्री की हालत खराब है। वहीं लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता फेरारी को इस साल 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का मुनाफा होने की उम्मीद है। यानी वायरस के चलते कार की बिक्री धीमी जरूर हुई है, लेकिन इस पर ब्रेक नहीं लगा है। बता दें कि भारत में ऑटो कंपनियों ने अप्रैल महीने में एक भी कार की बिक्री नहीं की हैं। ऐसा देश के ऑटो सेक्टर के इतिहास में पहली बार हुआ है।