भारत में ऑटोमोबाइल क्षेत्र लगातार विकसित हो रहा है। वाहन निर्माता मॉडर्न कारों में ढेरों नए-नए फीचर पेश कर रहे हैं। इनकी वजह से कार से सफर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और आरामदायक बन गया है।
भारत में ऑटोमोबाइल क्षेत्र लगातार विकसित हो रहा है। वाहन निर्माता मॉडर्न कारों में ढेरों नए-नए फीचर पेश कर रहे हैं। इनकी वजह से कार से सफर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और आरामदायक बन गया है। यहां हम कार में मिलने वाले ऐसे पांच फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो यूजर्स के ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बदल रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
ADAS in Car
- फोटो : Freepik
एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS)
वाहनों की सुरक्षा को लेकर खरीदारों में बढ़ती जागरूकता ने वाहन निर्माताओं के लिए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बना दिया है। और ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) (उन्नत चालक सहायता प्रणाली) ड्राइविंग सुरक्षा में सुधार करने में एक गेम-चेंजर के रूप में सामने आता है। ADAS में लेन असिस्ट, स्पीड असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और बहुत कुछ सहित कई सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं। ये सिस्टम वाहन के आस-पास की निगरानी करने के लिए सेंसर और कैमरों का इस्तेमाल करते हैं। जिससे ड्राइवर को संभावित दुर्घटनाओं के बारे में चेतावनी मिलती है।
विज्ञापन
3 of 6
Head up Display in Car
- फोटो : Freepik
हेड-अप डिस्प्ले (HUD)
अब कारों में हेड-अप डिस्प्ले होता है, जिससे ड्राइवर सड़क से नजर हटाए बिना महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह फीचर ड्राइवर की नजर में डैशबोर्ड पर एक पारदर्शी स्क्रीन पर स्पीड और नेविगेशन दिशा-निर्देश जैसे जरूरी डेटा को दिखाती है। जिससे सुरक्षित ड्राइविंग एक्सपीरियंस सुनिश्चित होता है।
4 of 6
Rear Infotainment
- फोटो : Citroen
वायरलेस कनेक्टिविटी
मॉडर्न कारें अब ब्लूटूथ और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन जैसे वायरलेस कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आती हैं। इससे यात्री सीधे अपने स्मार्टफोन से म्यूक स्ट्रीम कर सकते हैं, हैंड्स-फ्री कॉल कर सकते हैं और नेविगेशन फीचर्स तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Car AC
- फोटो : Citroen
ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल
नए जमाने की कारें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर के साथ आ रही हैं। इसकी खासियत यह है कि यह गर्मियों की यात्रा को और भी ज्यादा सहने योग्य बनाती हैं। यह फीचर पंखे की स्पीड को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करके कार के अंदर एक समान तापमान बनाए रखती है। यह सुनिश्चित करता है कि जब बाहर असहनीय गर्मी हो, तब भी अंदर का तापमान आरामदायक बना रहे।
वेंटिलेटेड सीटें
गर्मी में गाड़ी चलाने से अक्सर यात्रियों को गर्मी और असहजता महसूस होती है। खास तौर पर पीछे की सीट पर, जहां आगे के एसी वेंट से एयर फ्लो (हवा का प्रवाह) ठीक से नहीं पहुंच पाता। वेंटिलेटेड (हवादार) सीटें सीट की सतह पर छोटे-छोटे छेदों के जरिए हवा का सर्कुलेशन करके इस समस्या का समाधान पेश करती हैं। यह ठंडक प्रदान करता है, जिससे गर्मी से राहत मिलती है।