Bajaj Chetak 3001 Electric Scooter
- फोटो : Chetak
क्या त्योहारी सीजन का प्रभाव कम हो रहा है और मार्केट में क्या बदलाव आ रहे हैं?
अध्ययन में पाया गया है कि भारतीय टू-व्हीलर बाजार में मौसमी मांग की भूमिका बनी रहेगी:
- त्योहारी बिक्री: फेस्टिव सीजन के दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री में बढ़ोतरी देखी जाती रहेगी। लेकिन कुल बाजार पर इसका दबदबा थोड़ा घट सकता है क्योंकि शहरी ग्राहक अब स्कूटर और इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं।
- बिक्री के आंकड़े: भारतीय दोपहिया उद्योग बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। जहां कुल बिक्री FY24 के 1.8 करोड़ से बढ़कर FY26 में 2.23 करोड़ तक पहुंच गई है।
कुल मिलाकर समझें तो अतिरिक्त मांग अब पारंपरिक पेट्रोल से चलने वाले मास मोटरसाइकिलों के बजाय स्कूटरों और तेजी से उभरते इलेक्ट्रिक वाहनों से आ रही है।