फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Classic Cars: ऑटो प्रेमियों के लिए बड़ी राहत, 50 वर्ष से अधिक पुरानी कारों के आयात की अनुमति

Sat, 08 Feb 2025 04:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय सरकार ने विंटेज कार आयात नीति में संशोधन करते हुए 50 वर्ष या अधिक पुरानी क्लासिक कारों के आयात की अनुमति दी है।
विज्ञापन
1 of 7
Vintage Car - फोटो : Freepik
भारतीय सरकार ने विंटेज कार आयात नीति में संशोधन करते हुए 50 वर्ष या अधिक पुरानी क्लासिक कारों के आयात की अनुमति दी है। पहले, सिर्फ 1950 से पहले निर्मित कारों को ही भारत में आयात करने की अनुमति थी। हालांकि, नए नियमों के तहत 1975 तक बनी कारें बिना लाइसेंस के आयात की जा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Vintage Car - फोटो : Freepik
इसके अलावा, यह 50 वर्ष की सीमा एक रोलिंग आधार पर लागू होगी। जिसका मतलब है कि अगले वर्ष 1976 तक की कारें भी पात्र होंगी, और यह प्रक्रिया हर साल आगे बढ़ती रहेगी।
विज्ञापन

3 of 7
Vintage Car - फोटो : Freepik
अब 1975 तक बनी कारों का आयात संभव
नए नियमों के तहत, भारत में विंटेज कारों के आयात और स्वामित्व को पहले की तुलना में आसान बना दिया गया है। अब Jaguar (जगुआर), BMW (बीएमडब्ल्यू), Porsche (पोर्शे), Ford (फोर्ड), Chevrolet (शेवर्ले) जैसी प्रतिष्ठित कार कंपनियों की क्लासिक कारों को सरल प्रक्रिया के जरिए आयात किया जा सकता है।

4 of 7
Vintage Car - फोटो : Freepik
इसके अलावा, वाहन की लाइफ उसकी पहली बिक्री के समय की पंजीकरण तारीख के आधार पर तय की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 7
Vintage Car - फोटो : Freepik
आयात पर भारी शुल्क और बिक्री पर रोक
हालांकि, इन क्लासिक कारों को भारत में लाने के लिए आयातकों को भारी सीमा शुल्क, जीएसटी और अन्य करों का भुगतान करना होगा। जो वाहन की चालान मूल्य (इनवॉयस वैल्यू) का लगभग 250 प्रतिशत तक हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
Vintage Car - फोटो : Freepik
इसके अलावा, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने इन विंटेज कारों की घरेलू बाजार में पुनः बिक्री (रीसेल) पर प्रतिबंध लगाया है। ये कारें सिर्फ व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए आयात की जा सकती हैं। और इन्हें मोटर वाहन अधिनियम, 1988, और केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Vintage Car - फोटो : Freepik
विंटेज व्हीकल रेस्टोरेशन के लिए नए अवसर
सरकार का यह कदम निश्चित रूप से ऑटो प्रेमियों के लिए एक बड़ी जीत है। इससे भारत में विंटेज कारों के रेस्टोरेशन और संरक्षण के नए अवसर खुलेंगे। और क्लासिक कारों की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें