Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय सेडान ऑरा के लिए एक नया कॉरपोरेट ट्रिम पेश किया है। यह नया वेरिएंट मौजूदा S और SX वेरिएंट्स के बीच पोजिशन किया गया है, जो प्रतिस्पर्धी कीमत पर बेहतर फीचर्स के साथ आता है।
विज्ञापन
2 of 7
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
Hyundai Aura Corporate (ह्यूंदै ऑरा कॉरपोरेट) वेरिएंट पेट्रोल और CNG दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। और दोनों ही इंजन ऑप्शन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। ह्यूंदै ऑरा कॉरपोरेट पेट्रोल वेरिएंट की कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं CNG वेरिएंट की कीमत करीब साढे़ आठ लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन
3 of 7
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
लुक और फीचर्स
ऑरा एस ट्रिम पर आधारित, कॉर्पोरेट वर्जन में कई प्रमुख अपग्रेड शामिल हैं। इसमें अहम बदलावों की बात करें तो, 6.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप (DRL) शामिल हैं। इसमें एप्पल कारप्ले या एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी नहीं है।
4 of 7
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
इसमें कवर के साथ 15-इंच स्टील व्हील, एक रियर विंग स्पॉइलर, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर एसी वेंट और इंटीग्रेटेड कप होल्डर्स के साथ एक रियर आर्मरेस्ट शामिल हैं। सेडान के एक्सटीरिसर में "कॉर्पोरेट" एम्बलेम दिया गया है जो इसे अन्य वर्जन से अलग करता है।
विज्ञापन
5 of 7
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा की बात करें तो, ऑरा कॉर्पोरेट में बेस वेरिएंट वाले ही फीचर्स दिए गए हैं। जिनमें चार एयरबैग, थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
इंजन पावर और गियरबॉक्स
ऑरा कॉर्पोरेट में 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 83 hp का पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसी इंजन का CNG वेरिएंट 69 hp का पावर और 95 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन ऑप्शन खास तौर पर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़े गए हैं।
कीमत
कॉर्पोरेट ट्रिम इसी S ट्रिम की तुलना में 10,000 रुपये महंगा है। ह्यूंदै ऑरा सेडान की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये से शुरू होती है, जो करीब नौ लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।