ह्यूंदै ने भारत की बढ़ती हुई लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की जरूरत को पूरा करने के लिए टीवीएस मोटर के साथ मिलकर विकसित की गई अपनी E3W और E4W माइक्रो मोबिलिटी कॉन्सेप्ट का हाल ही में संपन्न हुई ऑटो एक्सपो 2025 में खुलासा किया।
Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) ने हाल ही में संपन्न हुई भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में टीवीएस मोटर कंपनी के साथ अपनी संभावित साझेदारी के तहत इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (E3W) और इलेक्ट्रिक माइक्रो फोर-व्हीलर (E4W) के कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किए। ये मॉडल भारत की बढ़ती हुई लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की जरूरत को पूरा करने के लिए टीवीएस मोटर के साथ मिलकर विकसित की गई हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Hyundai E3W and E4W Concepts
- फोटो : Amar Sharma
हालांकि अभी तक दोनों कंपनियों के बीच कोई बाध्यकारी समझौता नहीं हुआ है। लेकिन ह्यूंदै डिजाइन, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की पेशकश करने की संभावना तलाश रही है। जबकि टीवीएस वाहनों के निर्माण और मार्केटिंग की संभावना तलाशेगी। ह्यूंदै का लक्ष्य तीन पहिया वाहन का स्थानीय उत्पादन करना है। जबकि टीवीएस के साथ चार पहिया वाहन के लिए वैश्विक अवसरों की तलाश करना है।
विज्ञापन
3 of 8
Hyundai E3W and E4W Concepts
- फोटो : Amar Sharma
ह्यूंदै-टीवीएस सहयोग
ह्यूंदै ने बताया कि टीवीएस ने थ्री-व्हीलर बाजार के बारे में अपनी गहरी जानकारी साझा की है, ताकि एक ऐसा वाहन डिजाइन करने में मदद मिल सके जो लागत-प्रभावी और फंक्शनल दोनों हो। दिलचस्प बात यह है कि ह्यूंदै 'H' लोगो के बजाय, E3W पर "डिजाइन्ड बाय ह्यू्ंदै" लेबल लगा है। इससे यह इशारा मिलता है कि E3W को पूरी तरह से एक अलग ब्रांड के तहत बेचा जाएगा। बाहरी फ्रंट में एक टेक्स्ट-डिस्प्ले स्क्रीन भी है, जो एक डिजाइन एलिमेंट्स है जो सार्वजनिक बसों पर देखे जाने वाले एलिमेंट्स की याद दिलाता है।
4 of 8
Hyundai E3W and E4W Concepts
- फोटो : Amar Sharma
क्या है इसकी खूबियां
अपने कॉम्पैक्ट साइज और चलाने में आसानी के साथ, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कॉन्सेप्ट को संकरी गलियों में भी चलने के लिए डिजाइन किया गया है। बॉडी की ऊंचाई एडजस्टेबल है। जिससे मानसून के मौसम में भारी बारिश के दौरान पानी से भरी सड़कों पर चलने के लिए इसे उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 8
Hyundai E3W and E4W Concepts
- फोटो : Amar Sharma
इसका एक खास फीचर्स इसका एंगुलर विंडशील्ड के साथ यूनिक डायॉग्नल प्रोफाइल है। यह एलिमेंट बेहतर टक्कर सुरक्षा के बारे में बताता है। और आगे की सड़क का साफ, सुरक्षित दृश्य सुनिश्चित करता है। वाहन में ज्यादा लेगरूम और चालक के लिए बेहतर बैठने की स्थिति के लिए एक सपाट फर्श और एक्सटेंडेड व्हीलबेस है। उबड़-खाबड़ इलाकों में भी स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए बड़े टायर हैं।
विज्ञापन
6 of 8
Hyundai E3W and E4W Concepts
- फोटो : Amar Sharma
ईवी का रंग स्काई ब्लू है जो हिंद महासागर और आकाश के रंग से प्रेरित है। ह्यूंदै इन वाहनों में इंटीरियर में गर्मी को कम कम करने के लिए छत पर गर्मी कम करने वाले चमकदार ब्लैक पेंट के इस्तेमाल की भी समीक्षा कर रही है। साथ ही इंटीरियर सतहों के लिए जलरोधी सामग्री की भी खोज कर रही है।
विज्ञापन
7 of 8
Hyundai E3W and E4W Concepts
- फोटो : Amar Sharma
इसके इंटीरियर पार्ट्स में लचीले एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया हैं। जिनमें एडाप्टेबल स्टोरेज सॉल्यूशंस, सहज जानकारी डिस्प्ले के लिए एक पतला क्लस्टर डिजाइन, कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एक डेडिकेटेड फोन होल्डर, और पेगबोर्ड-प्रेरित पैनल शामिल हैं। जिन्हें सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा के लिए एडजस्ट किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ह्यूंदै के कार्यकारी उपाध्यक्ष और वैश्विक डिजाइन प्रमुख, सांगयुप ली कहना है, "हमने पहले कभी ऐसा कुछ डिजाइन नहीं किया है। वाहन को किसी फैंसी डिजाइन स्टूडियो में विकसित करने के बजाय, हमने इसे सड़कों पर उतारा, जहां इसका इस्तेमाल किया जाएगा। और रिक्शा उपयोगकर्ताओं के साथ समय बिताया ताकि उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझा जा सके। यह दो साल तक किया गया।" इस व्यावहारिक दृष्टिकोण ने ह्यूंदै को डिजाइन में रियल वर्ल्ड के फीडबैक (सुझावों) को शामिल करने की अनुमति दी। जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि E3W अपने लक्षिच उपयोगकर्ताओं की व्यावहारिक जरूरतों को पूरा करता है।