भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) हुआ है, जिससे दोनों देशों को आर्थिक रूप से जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। फिलहाल भारत और यूके के बीच करीब 60 अरब डॉलर का व्यापार होता है, जिसे साल 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य है।
भारतीय निर्यातकों को मिलेगा बड़ा फायदा
इस नए समझौते के तहत, भारत से यूके जाने वाले 99 प्रतिशत उत्पादों पर कोई आयात शुल्क नहीं लगेगा। इसमें ऑटो पार्ट्स और इंजन भी शामिल हैं, जिसका मतलब है कि भारत में बनी गाड़ियां जब यूके में बेची जाएंगी, तो उन पर कोई इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी। यह व्यवस्था यूके की कंपनियों को भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए आकर्षित करेगी।
यह भी पढ़ें - Luxury Cars and Bikes: भारत में रोल्स रॉयस, लैंड रोवर, मैकलारेन, बेंटले जैसी लग्जरी कारें हो जाएंगी सस्ती, ये है वजह