फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luxury Vehicles: भारत में रोल्स रॉयस, लैंड रोवर, मैकलारेन, बेंटले जैसी लग्जरी कारें हो जाएंगी सस्ती, ये है वजह

Wed, 07 May 2025 05:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को मंजूरी मिल गई है। और इसके चलते अब यूके में बनी कारें और बाइक भारत में पहले से काफी सस्ती मिलने वाली हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Rolls-Royce Cullinan Series II - फोटो : Rolls-Royce
भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को मंजूरी मिल गई है। और इसके चलते अब यूके में बनी कारें और बाइक भारत में पहले से काफी सस्ती मिलने वाली हैं। इस समझौते के तहत, जो गाड़ियां पूरी तरह से बनकर यूके से भारत आती हैं (सीबीयू यूनिट्स), उन पर अब तक 100 प्रतिशत से ज्यादा इम्पोर्ट ड्यूटी लगती थी। लेकिन अब ये घटकर सिर्फ 10 प्रतिशत रह जाएगी, वो भी एक निश्चित कोटे के तहत। 

यह भी पढ़ें - EV: 2032 में ईवी की होने वाली है भरमार, सड़कों पर दौड़ेंगे 12.3 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन, अध्ययन में दावा
विज्ञापन

2 of 7
2025 Land Rover Defender - फोटो : Land Rover
इन ब्रांड्स को सीधा फायदा
इस डील से खास तौर पर ब्रिटिश लग्जरी ब्रांड्स को बड़ा फायदा होगा जिनमें Rolls-Royce (रोल्स रॉयस), Bentley (बेंटले), Jaguar Land Rover (जगुआर लैंड रोवर), Lotus (लोटस), Aston Martin (एस्टन मार्टिन) और McLaren (मैकलारेन) शामिल हैं। इसके साथ ही दोपहिया कंपनियां जैसे बीएसए (जिसकी मालिक क्लासिक लीजेंड्स है), Norton (नॉर्टन) (टीवीएस की कंपनी) और Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) भी इस नए फैसले से भारत में और ज्यादा मजबूत हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें - Cashless Treatment: सड़क हादसे में घायल लोगों को अब पूरे देश में मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन

3 of 7
2025 Aston Martin Vanquish - फोटो : Aston Martin
कीमतें घटेंगी, लेकिन सीमा में
अभी जो लग्जरी कारें करोड़ों में आती हैं, उनकी कीमतें एफटीए के तहत काफी हद तक कम हो जाएंगी। लेकिन ये छूट हर कार पर नहीं मिलेगी। सिर्फ तय संख्या की कारों और एसयूवी पर ही ये 10 प्रतिशत वाली इम्पोर्ट ड्यूटी लागू होगी। यानी कारें सस्ती जरूर होंगी, लेकिन लिमिटेड यूनिट्स में ही। फिलहाल इस समझौते के पूरी डिटेल्स ऑटो कंपनियों से साझा नहीं की गई हैं।

यह भी पढ़ें - Hyundai Exter: ह्यूंदै एक्सटर एसयूवी के दो नए वेरिएंट्स हुए लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है खास

4 of 7
2025 Aston Martin Vanquish - फोटो : Aston Martin
भारतीय ऑटो पार्ट इंडस्ट्री को भी मिलेगा फायदा
एफटीए से सिर्फ गाड़ियों की कीमत नहीं घटेगी, बल्कि भारत में बनने वाले ऑटो पार्ट्स की मांग भी बढ़ेगी। क्योंकि अब ग्लोबल कंपनियां भारत से और ज्यादा सामान मंगवाएंगी। यही नहीं, यह समझौता लेबर और टेक्नोलॉजी आधारित सेक्टरों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगा। 

यह भी पढ़ें - Odysse HyFy Electric Scooter: ओडिसी ने नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर HyFy किया लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स
विज्ञापन

5 of 7
Rolls Royce Spectre - फोटो : Rolls Royce
भारत से यूके को बढ़ेगा एक्सपोर्ट
इस समझौते के चलते अब भारत में बनी गाड़ियां और दोपहिया वाहन यूके में ज्यादा तादाद में निर्यात किए जा सकेंगे। खासतौर पर जो इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियां हैं, उनके लिए यूके में कारोबार शुरू करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें - MG Windsor Pro: एमजी ने लॉन्च की नई विंडसर प्रो, मिलेगी ज्यादा रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

6 of 7
Norton Motorcycles Dealers - फोटो : Norton Motorcycles
क्या कहना है टीवीएस का
टीवीएस मोटर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधर्शन वेणु ने इस डील को लेकर खुशी जताई और कहा, "हम प्रधानमंत्री जी की इस दूरदर्शी सोच की सराहना करते हैं। इससे भारतीय कंपनियों को नए बाजारों में पहुंचने और विस्तार करने का मौका मिलेगा। हमारी ब्रिटिश ब्रांड नॉर्टन को इस साल लॉन्च किया जाएगा और ये एग्रीमेंट हमें तेजी से आगे बढ़ने में मदद करेगा। हम विकसित भारत की दिशा में एक और कदम बढ़ा चुके हैं।"

यह भी पढ़ें - Honda Elevate Apex Summer Edition: होंडा एलिवेट का नया एपेक्स समर एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nissan Armada - फोटो : Nissan
अन्य कंपनियों को भी मिल सकता है मौका
इस डील से सिर्फ लग्जरी ब्रांड्स ही नहीं, बल्कि निसान और टोयोटा जैसी बड़ी कंपनियां, जिनके यूके में प्लांट्स हैं, वे भी भारत में कुछ प्रीमियम मॉडल्स सीबीयू रूट से लाने की योजना बना सकती हैं। साथ ही इस फैसले से यह भी उम्मीद की जा रही है कि चीनी ईवी ब्रांड्स भी भारत में अपने प्रीमियम प्रोडक्ट्स पेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Traffic Violations: सावधान! जल्द ही बार-बार ट्रैफिक उल्लंघन करने पर निलंबित हो सकता है लाइसेंस, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - TVS Sport: टीवीएस स्पोर्ट का नया मिड-टियर वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास 

यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha Aerox 155: यामाहा ने लॉन्च किया 2025 एरोक्स 155, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें