E20 पेट्रोल से पुरानी गाड़ी पर हो रहा असर
- फोटो : AI
क्या E20 अंतिम लक्ष्य है?
विशेषज्ञों का मानना है कि E20 कोई अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि एक “चेकपॉइंट” है।
इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि देश में एथेनॉल उत्पादन के लिए पर्याप्त कच्चा माल और निवेश दोनों उपलब्ध हैं।
आने वाले समय में एथेनॉल मिश्रण को 25-27 प्रतिशत तक बढ़ाने की संभावना भी जताई गई है।
क्या भारत के पास पर्याप्त उत्पादन क्षमता है?
भारत की एथेनॉल उत्पादन क्षमता करीब 2,000 करोड़ लीटर तक पहुंच चुकी है और आगे इसमें 10 प्रतिशत तक और वृद्धि होने की उम्मीद है।
वर्तमान में 20 प्रतिशत ब्लेंडिंग के लिए लगभग 1,300-1,400 करोड़ लीटर की जरूरत होती है। जिससे स्पष्ट है कि देश के पास अतिरिक्त क्षमता मौजूद है।