भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग एक नए ऐतिहासिक शिखर पर पहुंच गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के हालिया आंकड़ों के अनुसार, भारत ने जुलाई 2026 के दौरान अब तक की सबसे अधिक मासिक ईवी रिटेल बिक्री दर्ज की है।
इस महीने कुल 3,27,901 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो पिछले साल जुलाई 2025 की तुलना में 66 प्रतिशत से अधिक की सालाना वृद्धि (YoY) दर्शाता है। FADA (फाडा) के अनुसार, जुलाई के दौरान देश भर में बिकने वाले हर आठ में से लगभग एक वाहन इलेक्ट्रिक श्रेणी का था।