भारतीय पैसेंजर व्हीकल (PV) (यात्री वाहन) बाजार में हरित और स्वच्छ ईंधनों की ओर बदलाव ने अभूतपूर्व रफ्तार पकड़ ली है। फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म 'इक्वायरस सिक्योरिटीज' की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2026 में सीएनजी (CNG), हाइब्रिड (Hybrid) और इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की कुल बिक्री 42 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
वाहन उद्योग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब वैकल्पिक ईंधनों की कुल हिस्सेदारी शुद्ध पेट्रोल गाड़ियों से आगे निकल गई है। जीएसटी दरों में कटौती के बाद गाड़ियों की सस्ती होती कीमतों और ग्राहकों के बदलते रुझान की वजह से अगस्त महीने में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर (YoY) 16 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।