फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reserve Fuel: रिजर्व में होने पर कितने किलोमीटर चल सकती है कार? मुसीबत में बहुत काम आएगी ये जानकारी

Wed, 05 Mar 2025 07:52 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार में रिजर्व लग गया तो समझिए की ईंधन अब खत्म ही होने वाला है। लेकिन ऐसी स्थिती में कार कितनी दूरी तय कर सकती है? आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
रिजर्व फ्यूल - फोटो : Freepik
आज कल जिंदगी की भागदौड़ में कई बार लोग अपनी कार में पर्याप्त फ्यूल भरवाना भूल जाते हैं। किसी लंबी दूरी की यात्रा के दौरान माइलेज का अंदाजा न होने पर भी कार का फ्यूल खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 8
Driving car - फोटो : Freepik
हालांकि कार टैंक के पूरी तरह से खाली होने के पहले एक इंडिकेटर से आपको इसके बारे में पता जरूर चल जाता है। जिसे फ्यूल इंडिकेटर (Fuel Indicator) कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
Car Interior - फोटो : Freepik
जब भी इंस्ट्रूमेंट कंसोल में ये लाइट ब्लिंक करने लगती है तो इसका मतलब साफ है कि कार में फ्यूल कम है और आपको फ्यूल डलवाने की जरूरत है।
 

4 of 8
Car - फोटो : AdobeStock
लेकिन कई बार ऐसा होता है कि नजदीक में कोई पेट्रोल पंप नहीं होता। ऐसी स्थिति में आप सोच में पड जाते हैं कि क्या घर आपकी गाड़ी घर तक पहुंच पाएगी या नहीं।
विज्ञापन

5 of 8
Petrol Pump - फोटो : AdobeStock
ऐसा माना जाता है कि कार का फ्यूल एम्पटी इंडिकेटर ऑन होने के बाद कार में टोटल फ्यूल टैंक की क्षमता का तकरीबन 10 से 15% फ्यूल बचा होता है। 
विज्ञापन

6 of 8
Car Fuel Tank - फोटो : Adobe Stock
मान लीजिए की कार का फ्यूल टैंक 40 लीटर का है तो रिजर्व में तकरीबन 4 से 6 लीटर फ्यूल होगा। हालांकि ये एक्जेक्ट फिगर नहीं है लेकिन औमतौर पर इतना ही माना जाता है।
 
विज्ञापन

7 of 8
60- 70 किमी चल सकती है कार - फोटो : Honda
ऐसी स्थिति में यदि कार 15 किमी/लीटर तक का माइलेज दे रही है तो आप कार को तकरीबन 60 से 70 किमी तक ड्राइव कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
कार मैनुअल देखें - फोटो : Adobe Stock
इसके अलावा कुछ कार निर्माता यूजर मैनुअल फ्यूल कैपेसिटी सेक्शन में भी फ्यूल रिजर्व क्षमता के बारे में जानकारी दे देते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें