Electric Vehicle Charging Station
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
सॉफ्टवेयर और सर्विसिंग
अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल की समय समय पर सर्विस कराते रहें। इलेक्ट्रिक व्हीकल में कंपनियां सॉफ्टवेयर देती हैं। जैसे टाटा नेक्सन ईवी में V 2.07 सॉफ्टवेयर अपडेट दिया गया है, जिससे ब्रेक पैडल रिलीजिंग टाइम कम हुआ है और माइलेज बढ़ा है। ओटीए अपडेट भी मिलते हैं, जिससे परफॉरमेंस बढ़ती है। कनेक्टिंग टेक्नोलॉजी होने से स्मार्टफोन पर ही सभी अपडेट मिल जाते हैं, जिसमें ऑनर एसी टेंपरेचर, हॉर्न साउंड आदि कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं बड़ी अपडेट सर्विस सेंटर पर करवा सकते हैं, क्योंकि इसमें चार-पांच घंटों का वक्त लगता है। इसके अलावा कई अपडेट्स बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़े होते हैं। साथ ही टायरों की कंडीशन पर भी नजर रखें। पुराने घिसे हुए टायर कार की परफॉरमेंस पर असर डालते हैं, जिससे बैटरी जल्द खर्च होती है।