फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Verna: ह्यूंदै वर्ना को मिला नया वेरिएंट, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है खास

Wed, 04 Jun 2025 09:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ह्यूंदै ने अपनी लोकप्रिय सेडान कार वर्ना का नया वेरिएंट SX+ लॉन्च कर दिया है। नए SX+ वेरिएंट में अंदर बैठने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Verna - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने अपनी लोकप्रिय सेडान कार वर्ना का नया वेरिएंट SX+ लॉन्च कर दिया है। इस नए वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब पौने 14 लाख रुपये रखी गई है। SX+ वेरिएंट सिर्फ 1.5 लीटर MPi इंजन में मिलेगा, जो दो ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आता है - मैनुअल और iVT (ऑटोमैटिक)। इनमें iVT वर्जन थोड़ा महंगा है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है।

यह भी पढ़ें - 2025 Yezdi Adventure: नई 2025 येजदी एडवेंचर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या है नया
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai Verna - फोटो : Hyundai
Hyundai Verna: SX+ वेरिएंट में क्या-क्या नया मिलेगा?
नए SX+ वेरिएंट में अंदर बैठने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें 8-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम, लेदर सीट कवर, फ्रंट वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर, एलईडी हेडलैम्प्स और कई और मॉडर्न फीचर्स शामिल हैं। ह्यूंदै ने यह वेरिएंट ऐसे समय में पेश किया है जब हाल ही में उसने अपनी 7-सीटर एसयूवी अलकाजार के भी नए वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं।

यह भी पढ़ें - Bus in Air: देहरादून में चलेगी 'हवा में दौड़ने वाली बस'? नितिन गडकरी का अनोखा प्रस्ताव
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Verna - फोटो : Hyundai
Hyundai Verna: इंजन ऑप्शन, पॉवर और गियरबॉक्स
ह्यूंदै वर्ना दो इंजन ऑप्शन्स में आती है। पहला 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन। NA इंजन 114 बीएचपी की पावर और 143.8 एनएम टॉर्क देता है। जिसे 6-स्पीड मैनुअल या iVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं टर्बो इंजन 157 बीएचपी की पावर और 253 एनएम का जबरदस्त टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें - EV Policy India: भारत की प्रमुख ईवी पॉलिसी लॉन्च, इसके बारे में अहम डिटेल्स जो आपको जानना चाहिए

4 of 6
Hyundai Verna - फोटो : Hyundai
Hyundai Verna: वर्ना में मिलते हैं कई प्रीमियम फीचर्स
ह्यूंदै वर्ना में बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो इंफोटेनमेंट और ड्राइवर इंफॉर्मेशन दोनों के लिए काम करता है। इसमें 10.25 इंच का एचडी टचस्क्रीन है जो 12 भाषाओं को सपोर्ट करता है। साथ ही TFT MID के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

डैशबोर्ड दो कलर थीम्स में आता है - टर्बो वेरिएंट में ब्लैक-रेड और नॉन-टर्बो में ब्लैक-बेज। इसके अलावा, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जिंग, लेदर-रैप स्टीयरिंग व्हील, पावर ड्राइवर सीट और लेदर सीट्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Ola Electric: ह्यूंदै और किआ ने ओला इलेक्ट्रिक से किया किनारा, ₹689 करोड़ से अधिक मूल्य की 3.09% हिस्सेदारी बेची 

यह भी पढ़ें - Commercial Vehicles: एक नवंबर से दिल्ली में गैर-BS6 और गैर-CNG व्यावसायिक गाड़ियों पर बैन
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Verna - फोटो : Hyundai
Hyundai Verna: ADAS से लैस, सुरक्षा भी पूरी
वर्ना में लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें लेन फॉलोइंग असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट, सेफ एग्जिट वॉर्निंग जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। साथ ही कार में 6 एयरबैग्स भी स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से इसे और बेहतर बनाते हैं।

यह भी पढ़ें - Electric Cars: आईईए प्रमुख ने कहा- भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की कुंजी हैं इलेक्ट्रिक कारें, ईवी पर सब्सिडी जरूरी 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai Verna - फोटो : Hyundai
कंपनी की उम्मीदें
नए वर्ना SX+ वेरिएंट और वायर्ड टू वायरलेस अडैप्टर की लॉन्चिंग पर टिप्पणी करते हुए ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग ने कहा, "ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड में हम हमेशा 'प्रोग्रेस फॉर ह्यूमैनिटी' यानी मानवता की प्रगति के विजन और ग्राहक-केंद्रित नवाचार से प्रेरित रहते हैं। नया वर्ना SX+ वेरिएंट पेश करना हमारे उस लक्ष्य के अनुरूप है जिसमें हम प्रीमियम फीचर्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। और उनके कार स्वामित्व के अनुभव को और बेहतर बनाना चाहते हैं।" 

यह भी पढ़ें - Tata Harrier EV: टाटा हैरियर ईवी हुई लॉन्च, अब मिलेगी AWD की ताकत, जानें कीमत और फीचर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें