फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Venue Adventure Edition: ह्यूंदै वेन्यू एडवेंचर एडिशन हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास और कितनी है कीमत

Mon, 16 Sep 2024 07:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Hyundai Venue Adventure Edition - फोटो : Hyundai
त्योहारों से ठीक पहले Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue (वेन्यू) का एडवेंचर एडिशन लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 10.15 लाख रुपये, एक्स-शोरूम, से शुरू होती है। इससे पहले, पिछली पीढ़ी के क्रेटा और अल्काजार का एडवेंचर एडिशन लॉन्च किया गया था। Hyundai Venue Adventure Edition (ह्यूंदै वेन्यू एडवेंचर एडिशन) में तीन वेरिएंट - S(O), SX और SX(O) हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Hyundai Venue Adventure Edition - फोटो : Hyundai
कैसा है लुक
कंपनी ने अन्य एसयूवी की तरह, ह्यूंदै वेन्यू एडवेंचर एडिशन ब्लैक स्किड प्लेट्स, डोर क्लैडिंग और ब्लैक पेंटेड अलॉय व्हील्स के साथ एक मजबूत एक्सटीरियर के साथ आता है। इसमें एक्सक्लूसिव एजवेंचर एम्बलेम और काले रंग की रूफ रेलिंग, ORVM और शार्क-फिन एंटेना के साथ-साथ लाल ब्रेक कैलीपर्स भी मिलते हैं। जो इसके एडवेंचर लुक में इजाफा करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Hyundai Venue Adventure Edition - फोटो : Hyundai
इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो, ह्यूंदै वेन्यू एडवेंचर एडिशन में काले रंग के एक्सेंट के साथ हल्के हरे रंग के इंसर्ट और मैचिंग हाइलाइट्स के साथ एडवेंचर एडिशन सीटें हैं। अतिरिक्त विशेषता के लिए, एडवेंचर एडिशन में मेटल के पेडल और डुअल कैमरों के साथ एक डैशकैम भी मिलता है।

4 of 7
Hyundai Venue Adventure Edition - फोटो : Hyundai
कलर ऑप्शंस
ह्यूंदै वेन्यू एडवेंचर एडिशन 4 मोनोटोन कलर - रेंजर खाकी, अबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और 3 डुअल टोन कलर - रेंजर खाकी ब्लैक रूफ के साथ, एटलस व्हाइट ब्लैक रूफ के साथ, टाइटन ग्रे ब्लैक रूफ के साथ पेश किया जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
इंजन और पावर
वेन्यू एडवेंचर एडिशन में दो इंजन विकल्प मिलते हैं - 1.2L पेट्रोल इंजन को पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया। यह इंजन 82 bhp का पावर और 113.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन को सात स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया, जो 118 bhp का पावर और 172 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
विज्ञापन

6 of 7
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै वेन्यू: हालिया अपडेट
ह्यूंदै मोटर इंडिया ने नई वेन्यू ई+ वेरिएंट लॉन्च किया है। जो सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के बेस वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ फीचर को शामिल करता है। नई ह्यूंदै वेन्यू ई+ की कीमत 8.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। जो इसे नए फीचर के साथ एंट्री-लेवल वेन्यू ई ट्रिम से लगभग 29,000 रुपये ज्यादा महंगी है।

नई ह्यू्ंदै वेन्यू ई+ इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ किआ सोनेट एचटीई (ओ) ट्रिम को कीमत के मामले में टक्कर देती है। जो इस फीचर के साथ सबसे किफायती सबकॉम्पैक्ट एसयूवी थी, जिसकी कीमत 8.29 लाख (एक्स-शोरूम) थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hyundai Venue Safety Features - फोटो : Hyundai
इसके अलावा, ह्यू्ंदै वेन्यू ई+ में एक टीएफटी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एजस्टेबल आगे और पीछे के हेडरेस्ट, टू-स्टेप रिक्लाइन फंक्शन के साथ 60:40 रियर सीट स्प्लिट सीटें और बहुत कुछ मिलता है। मॉडल में छह एयरबैग, डे एंड नाइट IRVM, सभी सीटों के लिए तीन-पॉइंट सीटबेल्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और बहुत से फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें