हुंडई मोटर इंडिया ने हाल ही में अपनी नई Venue को लांच कर दिया है और इस गाड़ी को लोगों का काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। खैर हुंडई ने अपनी मई महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर है। घरेलू बाजार में हुंडई ने पिछले महीने (मई 2019) में कुल 42,502 गाड़ियां बेचीं। जबकि बीते साल मई महीने में कंपनी की कुल 45,008 गाड़ियां बिकीं थी। ऐसे में इस बार कंपनी की बिक्री में 5.6 फीसदी की कमी आई।